बॉलीवुड

Gully Boy 2: निर्माताओं ने फाइनल की स्टारकास्ट, विक्की-अनन्या की जोड़ी मचाएगी धमाल?

Vicky-Ananya Final For Gully Boy 2: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'गली बॉय' के सीक्वल के लिए निर्माताओं ने बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) की जोड़ी को फाइनल कर लिया है।

Image

Vicky Kaushal and Ananya Panday

Vicky-Ananya Final For Gully Boy 2: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने साल 2019 में आई फिल्म 'गली बॉय' में काम किया था। इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर ने किया था। 'गली बॉय' की सफलता के बाद से ही मेकर्स इसके सीक्वल को कई महीनों से बनाने की तैयार कर रहे थे। हैरानी की बात यह है कि फिल्म 'गली बॉय 2' (Gully Boy 2) में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की जोड़ी लीड रोल में दिखाई नहीं देगी। इस फिल्म के लिए मेकर्स ने विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और अनन्या पांडे (Ananya Panday) को फाइनल किया है।

'गली बॉय 2' में दिखेगी विक्की-अनन्या की जोड़ी

बॉलीवुड.मोबी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया है कि 'गली बॉय 2' की स्टारकास्ट फाइनल कर ली है। बताया जा रहा है कि मेकर्स इस फिल्म में विक्की कौशल और अनन्या पांडे को कास्ट कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की और अनन्या की जोड़ी को ऑनस्क्रीन रोमांस करते हुए देखना फैन्स के लिए बड़ा सरप्राइज होगा। हालांकि मेकर्स ने अभी तक फाइनल तौर पर 'गली बॉय 2' में हुई विक्की कौशल और अनन्या पांडे की एंट्री पर कोई बयान जारी नहीं किया है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल इन दिनों हालिया रिलीज हुई फिल्म 'छावा' की सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल ने छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका निभाई है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ रूपये के आसपास कमाई कर चुकी है। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे को जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' में अहम भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article