बॉलीवुड

Golmaal 5 में हुई अक्षय कुमार की एंट्री, अजय देवगन संग करेंगे दो-दो हाथ!!

Akshay Kumar Next Film: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है। उनकी की फिल्में साल 2026 में रिलीज होने वाली है। इस लिस्ट में फिल्म वेलकम टू जंगल का नाम शामिल है। इस बीच ये खबर सामने आई है कि अक्षय कुमार की एंट्री फिल्म गोलमाल 5 में हो गई है।

Image

pic credit- instagram

Akshay Kumar Next Film: बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने साल 2025 में जमकर धमाल मचाया। उनकी एक से एक फिल्में रिलीज हुई, जिन्हें लोगों ने खूब प्यार दिया। इस लिस्ट में हाउसफुल 5 का नाम भी शामिल है। साल 2026 में भी अक्षय कुमार गर्दा उड़ाने के लिए तैयार है। इस साल उनकी बड़ी फिल्म वेलकम टू जंगल रिलीज होने वाली है। इस मूवी के लिए लोगों ने अपने पलके बिछाए बैठे हैं। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। नए रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि अक्षय कुमार की झोली में एक और फिल्म गिर गई है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

अक्षय कुमार की हुई एंट्री

बॉलीवुड की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइजी 'गोलमाल' अब पांचवें पार्ट के साथ धमाल मचाने वाली है। रोहित शेट्टी की इस सीरीज में अब बड़ा ट्विस्ट आया है। अक्षय कुमार ने मुख्य विलेन के रूप में एंट्री कर ली है। अक्षय इस बार अजय देवगन और उनकी कॉमेडी टीम के खिलाफ खड़े होंगे। दोनों सुपरस्टार्स का यह ऑन-स्क्रीन टकराव फैंस के लिए बहुत बड़ा सरप्राइज है।वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक 'गोलमाल 5' अब तक की सबसे बड़ी होगी, लेकिन इसमें फ्रैंचाइजी का पुराना ह्यूमर बरकरार रहेगा। पहली बार इस सीरीज में फैंटेसी एलिमेंट्स भी होंगे।

akshay kumar ajay devgn

akshay kumar ajay devgn

ये सितारे आएंगे नजर

अजय देवगन फिर से सीरीज के एंकर बनकर लौट रहे हैं, साथ में अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े होंगे। जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, मुकेश तिवारी और अश्विनी कलसेकर भी शामिल हैं। शरमन जोशी के वापस आने की संभावना है, जबकि करीना कपूर खान की कास्टिंग अभी फाइनल नहीं हुई है।फिल्म की शूटिंग फरवरी के अंत तक मुंबई के फिल्म सिटी में शुरू होगी और 2027 की शुरुआत में थिएटर में रिलीज होगी।

rohitajay

rohitajay

अक्षय कुमार और अजय देवगन की फिल्में

बताते चलें कि अजय देवगन और अक्षय कुमार ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है। अक्षय और अजय फिल्म 'सुहाग' 'खाकी' 'इंसान' 'सूर्यवंशी' और 'सिंघम अगेन' में साथ काम कर चुके हैं। अब सभी लोगों को फिल्म गोलमाल 5 का बेसब्री से इंतजार हैं। आप इस मूवी के लिए कितना एक्साइटेड हैं हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article