बॉलीवुड

Gadar 2 Box Office Collection Day 18: 460 करोड़ का आंकड़ा पार, इतिहास रचने के नजदीक पहुंची गदर 2

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Aug 29, 2023, 11:13 AM IST

Gadar 2 Box Office Collection Day 18: सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर गदर 2 (Gadar 2) ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर दिया है। 18 दिनों के बाद भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 460 करोड़ के पार चला गया है। आइए बॉक्स ऑफिस आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

Image

Image Credit: Social Media

Gadar 2 Box Office Collection Day 18: सनी देओल (Sunny Deol) और अमीषा पटेल (Ameesha Patel) की फिल्म गदर 2 (Gadar 2) बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा भी लीड रोल में मौजूद हैं। 18 दिनों के बाद भी फिल्म अच्छा प्रदर्शन कर रही है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 460 करोड़ के पार चला गया है। गदर 2 का क्रेज कम नहीं हो रहा है। फिल्म की धुआंधार कमाई जा रही है। फिल्म का निर्देशन अनिल शर्मा ने किया है। फिल्म जल्द 500 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है। मेकर्स गदर 2 की छप्पर फाड़ कमाई से बेहद खुश हैं। फिल्म गदर 2 की सफलता के बाद सनी देओल भी एंजॉय करते नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्होंने अब तय कर लिया है कि वह फिल्मों को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करना छोड़ने वाले हैं।

ये भी पढ़ें-

Gadar 2 Box Office: गदर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 18वें दिन अब 4.50 करोड़ तक की कमाई की है। जिसके बाद मूवी की कुल कमाई 460 करोड़ रुपये के पार चली गई है। गदर 2 ने पहले हफ्ते से ही दमदार कमाई करना शुरू कर दिया था। फिल्म ने पहले हफ्ते 248. 63 करोड़ की कमाई की थी, वहीं दूसरे हफ्ते में 134. 47 करोड़ की और अब तीसरे हफ्ते में फिल्म ने रविवार को 17 करोड़ का बिजनेस किया।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article