बॉलीवुड

मुश्किल में फंसे डायरेक्टर Shakeel Noorani, एक्ट्रेस के गंभीर आरोप के बाद हुए गिरफ्तार

Shakeel Noorani Arrested: फिल्ममेकर शकील नूरानी को 33 साल की एक्ट्रेस की शिकायत पर रेप केस में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

Image

शकील नूरानी हुए गिरफ्तार (Image Source: Pinterest)

Shakeel Noorani Arrested: बॉलीवुड से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। फिल्ममेकर शकील नूरानी (Shakeel Noorani) को रेप के आरोप में मुंबई की मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी 8 अगस्त की सुबह की गई। 'जोरू का गुलाम' (Joru Ka Ghulam) फेम डायरेक्टर शकील नूरानी के खिलाफ 33 साल की एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी मुलाकात शकील नूरानी से 2016 में एक अवॉर्ड फंक्शन के दौरान हुई थी। इसके बाद नूरानी ने कथित तौर पर उसे अपनी फिल्म में काम दिलाने की बात कही थी। शिकायत के अनुसार, बाद में स्क्रिप्ट पढ़ने के बहाने एक्ट्रेस को मालवणी स्थित घर बुलाया गया।

शकील नूरानी हुए गिरफ्तार

पुलिस को दी गई शिकायत में एक्ट्रेस ने आरोप लगाया कि घर पहुंचने के बाद उसे कथित तौर पर नशीला ड्रिंक दिया गया और फिर उसके साथ रेप किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि नूरानी ने वीडियो के जरिए उसे धमकाया और कई बार उसका यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने 33 साल की एक्ट्रेस की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 64(2)(M), 123, 351(2) और 88 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है और मामले से जुड़े सबूत जुटाए जा रहे हैं।

कोर्ट ने 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेजा

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने शकील नूरानी (Shakeel Noorani) को अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें 12 अगस्त तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। नूरानी बॉलीवुड में बतौर डायरेक्टर काम कर चुके हैं और उन्होंने 'बड़े दिल वाला' (Bade Dil Wala) जैसी फिल्मों का डायरेक्शन किया है। फिलहाल इस मामले में पुलिस की जांच जारी है।

atul. Singh
अतुल सिंहauthor

मैं अतुल सिंह,मैं 14 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न क्षेत्रों को खबरों को कवर करने वाला अनुभवी पत्रकार हूं। वर्तमान में Times Now नवभारत के लिए principal correspondent हूं। मैंने इंडिया टीवी, ज़ी न्यूज़,IBN 7 (न्यूज़ 18),Lemon न्यूज़ जैसे प्रमुख मीडिया संगठनों के साथ भी काम किया है। मनोरंजन,नागरिक मुद्दे ,इंफ्रा,राजनीति,आम और विधानसभा चुनाव और अपराध जैसे विषयों को बखूबी कवर किया है। वर्तमान में मुम्बई ब्यूरो से जुड़ा हुआ हूं। कई राष्ट्रीय मुद्दों से जुड़े कई विशेष खबरें भी कवर किया है।

और पढ़ें
End of Article