Huma Qureshi reacts Wedding Rumours: बॉलीवुड इंडस्ट्री की टैलेंटेड और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हुमा कुरैशी (Huma Qureshi) अपनी लव-लाइफ को लेकर काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो हुमा कुरैशी कई महीनों से रचित सिंह (Rachit Singh) को डेट कर रही हैं। हालांकि दोनों ने रिलेशनशिप में होने की बात को अभी तक पब्लिक में कबूल नहीं किया है। दिलचस्प बात यह है कि पार्टीज और इवेंट्स में हुमा कुरैशी और रचित सिंह अक्सर साथ में ही नजर आते हैं। दोनों की शादी की अफवाहें भी सामने आई थीं। ऐसे में अब हुमा कुरैशी ने रचित सिंह संग शादी करने की अफवाहें फैलने के बाद अपना रिएक्शन दिया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Filmfare Awards Marathi 2026 Winners List: 'आता थांबायचं नाय' बनी बेस्ट फिल्म, दिलीप प्रभावलकर-अमृता सुभाष समेत इन सितारों को मिला सम्मान)
रचित सिंह संग शादी की खबरों पर हुमा कुरैशी ने किया रिएक्ट
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए हुमा ने बताया कि उनकी शादी कब होगी इसका जवाब उनके पास नहीं है। उन्होंने कहा, 'शादी जब होनी होगी तब हो जाएगी। मेरे पास बहुत काम है। यह बहुत बिजी साल है और अभी मैं सिर्फ काम पर ध्यान दे रही हूं।' हुमा कुरैशी इन दिनों अपने प्रोजेक्ट्स को पूरा कर रही हैं और उनका शादी करने का अभी कोई प्लान भी नहीं है।
बताया जा रहा है कि हुमा कुरैशी और रचित सिंह लगभग 2 साल से रिलेशनशिप में हैं। उन्हें सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में एक साथ देखा गया था, जहां दोनों पिंक आउटफिट में नजर आए थे। हुमा फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग पर भी गई थीं। इस मूव से रचित सिंह ने बॉलीवुड डेब्यू किया था। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: 'Jana Nayagan' की कमाई में आई बड़ी गिरावट, Thalapathy Vijay ने 14वें दिन कमाए इतने करोड़)
