भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अदाकारा सुष्मिता मुखर्जी ने अपने ताजा वीडियो में बताया है कि जीवन में एक दफा ऐसा मोड़ आ गया था कि उन्हें ना चाहते हुए भी सी-ग्रेड फिल्म करनी पड़ी थी। उश वक्त वो 1 करोड़ के कर्जे में थी, जिसे चुकाने के लिए उन्हें ये फैसला लेना पड़ा था। सुष्मिता मुखर्जी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने ये खुलासा किया है। सुष्मिता के इस खुलासे ने लोगों को चौंका दिया है और हर कोई हैरान रह गया है।
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: इटली वेकेशन से लौटकर Fauzi का आखिरी शेड्यूल शुरू करेंगे Prabhas
लोन चुकाने के लिए Susmita Mukherjee ने किया सी-ग्रेड फिल्म में काम
सुष्मिता मुखर्जी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और अजय देवगन जैसे कलाकारों कै साथ काम कर चुकी हैं और अपने कॉमिक रोल्स के लिए लोगों के बीच पहचानी जाती हैं। उनकी अदाकारी ने लोगों को हमेशा दीवाना बनाया है। सुष्मिता के ताजा खुलासे के बाद हर कोई जानना चाहता है कि ऐसा क्या हुआ कि उन्हें सी-ग्रेड फिल्म में काम करना पड़ा। अदाकारा ने आईएएएस को दिए ताजा इंटरव्यू में बताया है, "किसी ने मुझसे पूछा कि मैम आप खराब फिल्मों में काम क्यों नहीं करती हैं? मैं दंग रह गई थी क्योंकि मेरा मानना था की जिन फिल्मों में महिलाओं को ठीक ढंग से पेश नहीं किया जाता है, वो खराब होती हैं लेकिन मुझे फिर भी ऐसी फिल्म में काम करना पड़ा। ये पोर्नोग्राफी नहीं थी, उससे बेहतर थी लेकिन फिर भी ये थी तो सी-ग्रेड मूवी ही। मैंने अपनी आत्मा बेचकर उस फिल्म में काम किया। क्या मैंने ये मूवी करते समय अच्छा फील किया था नहीं... बिल्कुल भी नहीं लेकिन मेरे पास और कोई चारा नहीं था।"
TimesNow NavBharat पर ये Entertainment News भी पढ़ें: Love and War में हुई Deepika Padukone की एंट्री!! मेकर्स की गलती से हो गया खुलासा
सुष्मिता ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "2002 में मेरे कुछ हालात ऐसे थे कि मैं कुछ कर नहीं सकती थी। हमारी मीडिया कंपनी बंद हो चुकी थी और मुझ पर 1 करोड़ का लोन था। उस दौर में नई टेक्नालॉजी आ रही थी तो हमारे पास कोई और चारा नहीं बचा था। कर्जदार हमारे दरवाजों पर थे और मेरे बच्चे काफी छोटे थे। मेरे पति और मैंने 3-4 साल तक बहुत मेहनत की और वो लोन चुकाया। कभी-कभी जिंदगी में हमें ऐसै फैसले लेने पड़ते हैं।"
