Deepika-Ranveer Blessed With Baby Boy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इस साल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण ने साल की शुरुआत में पति रणवीर सिंह के साथ मिलकर प्रेग्नेंसी की बड़ी घोषणा की थी। इस समय दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंसी के साथ खुद का खास ध्यान रख रही हैं। हाल ही में इस कपल की एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है, जिसे देख फैन्स मंत्रमुग्ध रह गए हैं। आइए जानें दीपिका-रणवीर की इस फोटो के वायरल होने की असली सच्चाई।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को एक बच्चे का आशीर्वाद मिला है। सोशल मीडिया पर कपल की बच्चे के साथ एक फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है। दीपिका और रणवीर बच्चे के साथ पोज दे रहे हैं। फैन्स को ये परफेक्ट फैमिली फोटो खूब पसंद आ रही है।
बता दें सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की बच्चे के साथ वायरल हो रही फोटो ओरिजिनल नहीं है। यह एक फर्जी तस्वीर है जिसे किसी इंसान ने एडिट किया है। दीपिका और रणवीर सितंबर 2024 में अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे। असली सच्चाई यह है कि दीपिका पादुकोण ने अभी तक बच्चे को जन्म नहीं दिया है।

Ranveer Singh and Deepika Padukone
वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आने वाले दिनों में रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' में दिखाई देंगी। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण को अजय देवगन, रणवीर सिंह, अक्षय कुमार और अर्जुन कपूर सहित कई सेलेब्स के साथ अहम भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म दिवाली के आसपास रिलीज होगी। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह के पास फरहान अख्तर की 'डॉन 3' है। फिल्म में कियारा आडवाणी लीड रोल में दिखाई देंगी।
