Rani Mukerji Exclusive: बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी फिल्म मर्दानी 3 की वजह से चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में रानी की ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई है। इस मूवी में रानी ने शानदार एक्टिंग की है। यही वजह है कि लोग मूवी को दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी रानी मुखर्जी की ये फिल्म छा गई है। इस बीच रानी मुखर्जी ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने एक से एक खुलासे किए हैं। उन्होंने अपने प्रोफेशनल से लेकर पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बताया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
रानी मुखर्जी ने कही ये बात
टाइम्स नाउ और टाइम्स नाउ नवभारत की एडिटर इन चीफ नाविका कुमार को दिए खास इंटरव्यू में रानी ने अपने ससुर और मशहूर फिल्ममेकर यश चोपड़ा के बारे में बात की। उन्होंने अपनी बेटी आदिरा को यश चोपड़ा का 'पुनर्जन्म' बताया। रानी ने कहा कि अदिरा कई तरह से यश अंकल जैसी लगती है। रानी ने बताया कि यश चोपड़ा से उन्हें बहुत प्यार मिला। उन्हें दुख है कि यश अंकल कभी आदिरा से नहीं मिल पाए। लेकिन रानी को लगता है कि अदिरा में यश अंकल की रूह बसती है। रानी ने कहा, 'कहीं न कहीं मुझे लगता है कि आदिरा यश अंकल का पुनर्जन्म हैं, वह उनसे बहुत मिलती-जुलती हैं' रानी मुखर्जी ने आगे कहा कि बचपन में वे यश चोपड़ा की फिल्मों की दीवानी थीं और कभी सोचा भी नहीं था कि वे एक दिन उनकी बहू बनेंगी। यह उनके लिए बहुत अनोखा और खास एहसास है।
मर्दानी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल
रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को दर्शकों की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। हालांकि कलेक्शन के मामले में पहले दिन केवल 4 करोड़ की कमाई हासिल की। अब इस मूवी ने गर्दा उड़ा दिया है। सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, दूसरे दिन 6 करोड़ की कमाई फिल्म ने भारत में हासिल की है, जिसके बाद नेट कलेक्शन 10 करोड़ हो गया है। वहीं दुनियाभर में मूवी ने 14.35 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। बताते चलें कि 'मर्दानी 3' अभी थिएटर में चल रही है और जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग के लिए आएगी। लेकिन ओटीटी रिलीज की ऑफिशियल डेट अभी सामने नहीं आई है।
