बॉलीवुड

Exclusive: सुनीता आहूजा ने घर तोड़ने वालों की कर दी बोलती बंद, कहा-मुझे अगले जन्म गोविंदा जैसा बेटा चाहिए

Exclusive Talk with Sunita Ahuja: तलाक की अफवाहों पर सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) ने दोटूक जवाब दिया है। सुनीता ने बताया मुझे नहीं लगता कि गोविंदा( Govinda) मेरे बिना रह सकता है और गोविंदा किसी बेवकूफ़ व्यक्ति या बेवकूफ़ महिला के लिए कभी भी अपना परिवार नहीं छोड़ सकता ।

Image

Exclusive Talk with Sunita Ahuja

Exclusive Talk with Sunita Ahuja: बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा( Sunita Ahuja) अक्सर चर्चा में रहती है। अपने मजाकिया अंदाज के चलते वह काफी पॉपुलर भी हैं। हाल ही में सुनीता ने मदर्स डे ( Mother's Day) के स्पेशल दिन पर जूम के साथ बातचीत की। सुनीता ने गोविंदा( Govinda) और अपने रिश्ते पर चर्चा की। इसी के साथ सुनीता ने डिवोर्स की अफवाह उड़ाने वालों का मुंहतोड़ जवाब दिया। सुनीता ने अपनी जीवन के मजेदार किस्से सुनाते हुए बताया कि गोविंदा बहुत अच्छे बेटे हैं। आइए बताते हैं सुनीता ने इस बारे में क्या कहा

ज़ूम के साथ बातचीत में सुनीता ने बताया कि लोगों ने मेरे और गोविंदा के डिवोर्स की जो बात कही वह एक अफवाह थी। इसमें कुछ भी सच नहीं है, अगर कुछ ऐसा होता है तो मैं या गोविंदा( Govinda) ही मीडिया के सामने आकर ये बात बोलेंगे। लेकिन भगवान कभी हमारा घर न तोड़े क्योंकि मैं गोविंदा के बिना नहीं रह सकती और वो भी मेरे बिना नहीं रह सकता। गोविंदा के अफेयर्स की अफवाह पर भी सुनीता ने जवाब दिया, उन्होंने कहा कि इस उम्र में कौन अफेयर करता है। झूठ फैलाना बंद करो यह सब बकवास है।

माँ का बहुत ख्याल रखते हैं गोविंदा

सुनीता आहूजा ने बताया कि गोविंदा एक अच्छा पति है और बहुत अच्छा बेटा है। वह अपनी माँ का बहुत ख्याल रखता है, मैं चाहती हूं कि अगले जन्म वह मेरी कोख से जन्म ले और मेरा बेटा बने। गोविंदा और अपने रिश्ते के बारे में चर्चा करते हुए सुनीता ने बताया कि हमारे बीच सबकुछ बहुत अच्छा चल रहा है लोग बातें बनाना बंद करें।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article