बॉलीवुड

Dharmendra-Hema Malini के अटूट प्यार की गवाही देता है 54 साल पुराना ये बंगला, देखें एक-एक तस्वीर

Hema Malini House Tour: एक्ट्रेस ईशा देओल ने अपनी मां हेमा मालिनी के मुंबई स्थित 54 साल पुराने बंगले की झलक दिखाई है। इस घर का एक-एक कोना धमेंद्र और हेमा के प्यार की गवाही देता है।

Image

हेमा मालिनी का शानदार बंगला (curly tales/chatgpt)

Hema Malini House Tour: दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन की मौत ने सभी को हिलाकर रख दिया था। कई दिनों तक देओल परिवार दुख में रहा और आज भी सनी देओल और बॉबी देओल अपने पिता को हर दिन याद करते हैं। धर्मेंद्र की मौत से उनकी पत्नी और एक्ट्रेस हेमा मालिनी (Hema Malini) गहरे सदमे और दुख में हैं। 5 दशकों से अधिक के रिश्ते के बाद, हेमा मालिनी के लिए इस नुकसान को सहना बेहद मुश्किल हो गया है, और वे अक्सर उनके साथ बिताए पलों को याद कर भावुक हो जाती हैं। वहीं धमेंद्र और हेमा की बेटी ईशा देओल भी अक्सर अपने पिता को याद करके भावुक हो जाती है। इस बीच ईशा ने अपनी मां हेमा मालिनी के मुंबई स्थित 54 साल पुराने बंगले की झलक दिखाई है। इस घर का एक-एक कोना धमेंद्र और हेमा के प्यार की गवाही देता है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें-'मैं अपनी पूरी जिंदगी कैसे गुजारूंगी...' सुबह-शाम धर्मेंद्र को याद करती हैं Hema Malini)

hema malini dharmendra

ईशा देओल ने कराया 54 साल पुराने बंगले का टूर (pic credit- curly tales youtube )

ईशा देओल ने कराया 54 साल पुराने बंगले का टूर

हाल ही में एक इंटरव्यू में ईशा देओल ने कहा कि आज के समय में धर्मेंद्र और हेमा मालिनी जैसी प्रेम कहानी देखने को नहीं मिलती। उन्होंने अपने माता-पिता के रिश्ते को प्यार, सम्मान और विश्वास की मिसाल बताया। इसी इंटरव्यू में ईशा ने पहली बार अपनी मां हेमा मालिनी के मुंबई स्थित 54 साल पुराने बंगले 'अद्वितीय' की झलक भी दिखाई। कर्ली टेल्स के यूट्यूब चैनल पर ईशा देओल ने हेमा मालिनी के आलीशान बंगले का टूर कराया। इस घर में हेमा मालिनी, ईशा और परिवार के अन्य सदस्यों के लिए अलग-अलग फ्लोर बनाए गए हैं। हेमा मालिनी इसी घर में करीब 30 छात्रों को शास्त्रीय नृत्य की ट्रेनिंग भी देती हैं। साल 2005 में मुंबई में आई बाढ़ के बाद इस बंगले का दोबारा रेनोवेशन कराया गया था। घर में लकड़ी के फर्श वाला एक बड़ा डांस स्टूडियो भी है, जहां हेमा मालिनी अपने डांस सेशन करती हैं।

ईशा देओल ने कही ये बात

बता दें कि घर के अंदर धर्मेंद्र की एक बड़ी और खूबसूरत तस्वीर भी लगी हुई है। पिता की तस्वीर देखकर ईशा भावुक हो गईं। वहीं, बैठने की जगह पर धर्मेंद्र और हेमा मालिनी के लिए खास सीटें भी बनाई गई हैं, जिन पर उनकी तस्वीर वाले कुशन रखे गए के दौरान ईशा ने कहा, 'हमने बचपन से हेमा जी और धर्मेंद्र जी के बीच बिना शर्त प्यार देखा है। उनके रिश्ते में सम्मान, गरिमा और सच्चा प्रेम था। मैंने धर्मेंद्र जी को हमेशा बहुत प्यार किया है और वह हमेशा मेरे दिल में रहेंगे।'

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article