Douglas McGrath Death: ऑस्कर नॉमिनेटेड लेखक और निर्देशक डगलस मैकग्रा (Douglas McGrath) का निधन हो गया है। मैकग्रा नें 64 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया है। 'एवरीथिंग इज फाइन' प्रोडक्शन कंपनी ने जानकारी देते हुए कहा है कि बृहस्पतिवार मैक्ग्रा न्यूयॉर्क में थे और DR2 थिएटर में एक शो कर रहे थे जिसके दौरान ही (Douglas McGrath Death) उन्होंने आखिरी सांस ली है।
कई रिपोर्ट्स के अनुसार डगलस की मौत दिल का दौरा यानी हार्ट अटैक से हुई है। उनके शो के डायरेक्टर श्री लिथगो ने बताया, ‘हममें से किसी ने भी कभी किसी ऐसे व्यक्ति के साथ काम नहीं किया था जो इतना खुश, आत्मविश्वास से भरा और हर चीज को लेकर ग्रेटफुल था, उन्हे लिखना काफी पसंद था’
डगलस मैकग्रा के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर
टेक्सास के मिडलैंड में जन्मे डगलस मैकग्रा बचपन से ही काफी क्रिएटिव थे। उन्होंने अपनी पढ़ाई मिडलैंड में मौजूद ट्रिनिटी स्कूल और ग्रेजुएशन प्रिंसटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की थी। उनकी पत्नी जेन रीड मार्टिन और बेट हेनरी मैक्ग्रा पिता की मौत की खबर से सदमे में हैं। मशहूर निर्माता डेरिल रोथ, टॉम वर्नर और निर्देशक जॉन लिथगो ने भी डगलस के निधन पर परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं। डगलस को इंडस्ट्री के कुछ सबसे मजाकिया लोगों में से एक माना जाता था। उनके निधन से इंडस्ट्री में शोक ही लहर है।
टोनी अवॉर्ड से किया जा चुका है सम्मानित
डगलस मैकग्रा को उनकी किताब 'ब्यूटीफुल: द कैरोल किंग म्यूजिकल' के लिए टोनी अवॉर्ड से नवाजा गया था। वही 'बुलेट्स ओवर ब्रॉडवे' के लिए उन्हें ऑस्कर अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था। इसके साथ ही वह 'एम्मा', 'निकोलस निकलबी', 'कंपनी मैन' और 'इनफेमस' जैसे फिल्मों की निर्देशन और लेखन के लिए भी जाने जाते हैं।
इसके साथ ही उन्हें मशहूर डॉक्यूमेंट्री 'हिस वे' और 'बिकमिंग माइक निकोल्स' के निर्देशन के लिए भी जाना जाता है।
