बॉलीवुड

दीपिका संग संदीप रेड्डी वांगा वाले विवाद पर डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, कहा-"'दीपिका ने कुछ नया नहीं मांगा..."

दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म के साथ-साथ संदीप रेड्डी वांगा संग चल रहे विवाद को लेकर भी चर्चा में बनी हुई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने दीपिका पादुकोण का साथ दिया है। साथ ही बताया कि रानी मुखर्जी और काजोल भी मां बनने के बाद 8 घंटे की शिफ्ट करती थी।

Image

Siddharth P Malhotra broke silence

दीपिका पादुकोण इन दिनों संदीप रेड्डी वांगा संग चल रहे विवाद को लेकर चर्चा में बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आईं कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की कॉप ड्रामा स्पिरिट से खुद को बाहर कर लिया है। इस फिल्म को करने के लिए एक्ट्रेस ने डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा से कुछ मांगे की थी, लेकिन डायरेक्टर इसपर राजी नहीं हुए। वही अब डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने दीपिका की बातों को जायज ठहराया है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर सिद्धार्थ पी मल्होत्रा ने क्या कहा है।

दीपिका के नाम पर सिर्फ पब्लिसिटी

संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट के लिए दीपिका ने आठ घंटे काम करने की मांग की थी। बेटी दुआ पादुकोण के जन्म के ठीक आठ महीने बाद एक्ट्रेस की इस मांग से इंडस्ट्री और सोशल मीडिया पर बहस छीड़ गई थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मल्होत्रा ने कहा- "रानी मुखर्जी अपनी 2018 की फिल्म हिचकी को केवल 28 आठ घंटे की शिफ्ट में पूरा की हैं। एक्ट्रेस ने यशराज फिल्म्स के तहत आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित इस फिल्म से 2015 में अपनी बेटी आदिरा को जन्म देने के बाद पर्दे पर वापसी की थी। दीपिका पादुकोण परिवार के लिए समय मांग रही है, वह क्या गलत मांग रही है? लोग दीपिका पादुकोण के नाम पर सिर्फ पब्लिसिटी हासिल कर रहे हैं।" सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि शिफ्ट जो भी हो, सेट पर डिसिप्लिन और कोर्डिनेशन रहना जरूरी है।

काजोल भी करती थी 8 घंटे की शिफ्ट

इस दौरान मल्होत्रा ने अपनी पहली फिल्म वी आर फैमिली (2010) की भी बात की। इस फिल्म में लीड रोल में काजोल नजर आई थी। एक्ट्रेस भी मां बनने के बाद फिल्म कर रही थी, जिस कारण वो कुछ ही घंटे काम करती थी। मल्होत्रा ने कहा-"जब मैंने 2010 में काजोल के साथ शूटिंग की थी, तो वह आठ घंटे की शिफ्ट में काम करती थीं। उन्होंने यह साफ कर दिया था कि वह या तो सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आएंगी या सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक आएंगी।" दीपिका के फिल्म छोड़ने के बाद संदीप ने तृप्ति डिमरी को लीड रोल में लिया है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article