बॉलीवुड

धुरंधर की रोक की मांग पर आया दिल्ली हाई कोर्ट का फैसला, मेजर मोहित शर्मा के परिवार वालों की शिकायत पर CBFC को ये कहा

Dhurandhar Row Delhi High Court Disposes Petition: मेजर मोहित शर्मा के परिवार की शिकायत के बाद दिल्ली हाई कोर्ट ने धुरंधर पर बात की। जिसमें निर्माता ने साफ कहा है कि यह मूवी काल्पनिक है और मेजर मोहित शर्मा के जीवन पर नहीं बनी। हाई कोर्ट ने इसपर क्या फैसला सुनाया, आइए आपको बताते हैं ।

Image

Image Source: Imdb

Dhurandhar Row Delhi High Court Disposes Petition: रणवीर सिंह( Ranveer Singh) की अपकमिंग मूवी धुरंधर( Dhurandhar) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज होने में महज कुछ ही दिन बचे हुए हैं। धुरंधर को लेकर एक मामला हाई कोर्ट में चल रहा है। दरअसल मेजर मोहित शर्मा के परिवार ने धुरंधर के निर्माताओं पर आरोप लगाया है कि यह फिल्म मेजर शर्मा पर बनाई गई है। इसे बनाने से पहले निर्माता ने न तो परिवार से कोई अनुमति ली न ही इंडियन आर्मी को इसके बारे में बताया गया। अब दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी इस शिकायत पर अपना फैसला सुनाया है। हालांकि कोर्ट ने धुरंधर पर किसी तरह की कोई रोक नहीं लगाई है। आइए आपको बताते हैं दोनों पक्षों ने अब तक क्या कहा।

मेजर मोहित शर्मा के परिवार की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट का जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को CBFC को कहा कि वह मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता की उन चिंताओं पर ध्यान दे, जो उन्होंने रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की रिलीज़ को लेकर उठाई हैं। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता की पीठ ने यह भी सुझाव दिया कि जरूरत होने पर यह मामला भारतीय सेना को भेजा जाए। फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि ‘धुरंधर’ एक काल्पनिक कहानी है और यह मेजर शर्मा पर आधारित नहीं है।

लेकिन मेजर शर्मा के परिवार का आरोप है कि फिल्म में उनके जीवन, सीक्रेट मिशन और उनकी शहादत से मिलते-जुलते कई सीन दिखाए गए हैं। वह भी बिना परिवार या सेना की अनुमति के। परिवार का कहना है कि ट्रेलर और प्रमोशनल वीडियो में कई ऐसी बातें दिखती हैं, जो मेजर शर्मा के रियल सैन्य अभियानों, खासकर कश्मीर में किए गए सीक्रेट आतंकवाद-रोधी ऑपरेशनों से मेल खाती हैं।

चौधरी असलम के किरदार पर भी छिड़ा विवाद

इसके अलावा पाकिस्तानी अधिकारी चौधरी असलम की पत्नी ने भी फिल्म पर आरोप लगाया है कि अगर फिल्म में उनके शोहर को गलत तरीके से दिखाया गया होगा तो वह 'धुरंधर' के खिलाफ कोर्ट में जाएंगी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर, कराची के ल्यारी ज़िले की कठोर पृष्ठभूमि पर आधारित है—एक ऐसा इलाका जिस पर ऐतिहासिक रूप से प्रतिद्वंद्वी आपराधिक गिरोहों और आतंकवादी नेटवर्कों का कब्ज़ा रहा है। इसमें रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना और संजय दत्त प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article