बॉलीवुड

कजिन की शादी में रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण ने लगाए चार चांद, कपल पर टिकी रहीं लोगों की नजरें, देखें वीडियो

Ranveer-Deepika Attend Cousin's Wedding: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के क्यूट कपल रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने हाल ही में गोवा में एक कजिन की शादी अटेंड की है, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक-साथ बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

Ranveer-Deepika attend Cousin's Wedding

Pic Credit: X

Ranveer-Deepika Attend Cousin's Wedding: रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बॉलीवुड इंडस्ट्री के क्यूट कपल्स में से एक हैं। रणवीर-दीपिका आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें कपल की कजिन की शादी गोवा में अटेंड करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में रणवीर सिंह औ दीपिका पादुकोण साथ में बैठे नजर आ रहे हैं। कजिन की शादी अटेंड करते हुए रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण का ये वीडियो सामने आते ही इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल होना शुरू हो गया है। आइए इस वीडियो पर डालें एक नजर...

कजिन की शादी में पहुंचे रणवीर-दीपिका

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण को रेड कलर की आउटफिट में देखा जा सकता है, जिसमें यह कपल बेहद प्यारा और हमेशा की तरह खूबसूरत लग रहा है। एक वीडियो में दोनों फेरों के दौरान एक-दूसरे से प्यार भरी बातें करते दिखे तो दूसरे में दोनों ने साथ में खूब मस्ती भी की। एक और क्लिप, जो कथित तौर पर आफ्टर-पार्टी की है। इस दौरान रणवीर सिंह और उनकी फैमिली अभिनेता की आने वाली फिल्म 'धुरंधर' के गाने पर डांस करते हुए भी दिखाई दी।

यह भी पढ़ें: दिसंबर में बॉक्स ऑफिस की छाती में छेद करने आ रही हैं ये 5 धांसू फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'धुरंधर' के प्रमोशन में लगे हुए हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और अक्षय खन्ना सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देंगे। इस मूवी में रणवीर सिंह के अपोजिट मेकर्स ने लीड हीरोइन के तौर पर सारा अर्जुन को कास्ट किया है। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने के लिए हरकोई बेताब है। फिल्म 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण को शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा। यह फिल्म अगले साल रिलीज की जा सकती है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बॉलीवुड (Entertainment News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

लेटेस्ट न्यूज

ललित कुमार
ललित कुमार Author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article