Bollywood Movies Releasing in December: साल 2025 का खत्म होने की कगार पर है। इस साल के आखिरी महीने यानी दिसंबर का सिनेप्रेमियों को बड़ी बेसब्री से इंतजार था। दिसंबर में रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' से लेकर दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 'इक्कीस' सहित कई धांसू मूवीज रिलीज होने वाली हैं। उम्मीद है कि ये सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकार्ड्स बनाने में सफल साबित होंगे। तो चलिए दिसंबर में रिलीज होने जा रहीं फिल्मों की लिस्ट पर डालें एक नजर...
आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर के दिन रिलीज होने वाली है। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना और आर माधवन सहित कई कलाकार अहम रोल में दिखाई देने वाले हैं। फिल्म के प्रमोशन में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।
मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा की रोमांटिक कॉमेडी 'किस किस को प्यार करूं 2' 12 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस मूवी कपिल शर्मा को चार-चार शादियां करते हुए देखा जाएगा। फिल्म का ट्रेलर काफी मजेदार था। दर्शक इसे देखने के लिए बेताब हैं।
संजय मिश्रा और महिमा चौधरी स्टारर 'दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी' 19 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी में अलावा व्योम यादव, पलक लालवानी, प्रवीण सिंह सिसोदिया और श्रीकांत वर्मा सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगे।
कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की रोमांटिक मूवी 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' क्रिसमस के खास मौके पर यानी 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इस मूवी को समीर विध्वंस ने डायरेक्ट किया है।
बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र को आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा, जो 25 दिसंबर के दिन रिलीज होने जा रही है। श्रीराम राघवन के निर्देशन में बनी इस मूवी में अगस्त्य नंदा, जयदीप अहलावत और सिकंदर खेर जैसे कलाकार नजर आएंगे।