Dharmendra Death: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर के दिन निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद कई हफ्तों तक धर्मेंद्र का इलाज चला लेकिन सोमवार को मुंबई में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से फिल्म जगत और पूरा देश शोक में डूब गया है। धर्मेंद्र के फैन्स उन्हें याद कर सोशल मीडिया पर पिक्स और वीडियोज लगातार शेयर कर रहे हैं। धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन के बाद अभी तक देओल फैमिली न सार्वजनिक अंतिम संस्कार का आयोजन नहीं किया लेकिन उम्मीद है कि वे इस हफ्ते के लास्ट में एक प्रार्थना सभा आयोजित करेंगे। इस प्रार्थना सभा में बॉलीवुड सेलेब्स भी मौजूद रहेंगे और धर्मेंद्र को आखिरी श्रद्धांजलि देंगे।
देओल फैमिली करेगी धर्मेंद्र के लिए प्रार्थना सभा का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देओल फैमिली इस समय धमेंद्र के लिए प्रार्थना सभा की प्लानिंग करने में लगा हुआ है। हालांकि अभी तक जगह फाइनल नहीं हुई है। एक सूत्र ने पीटीआई को बताया, 'धर्मेंद्र की जल्द ही प्रार्थना सभा होगी लेकिन अभी जगह तय नहीं हुई है।' धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा में बॉलीवुड की तमाम हस्तियों के शामिल होने की पूरी उम्मीद है।
धर्मेंद्र को नवंबर की शुरुआत में नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा था कि उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। हालांकि बाद में उनकी हालत में सुधार के बाद धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी भी मिल गई थी। इस दौरान धर्मेंद्र की मौत की झूठी अफवाहें भी फैली थीं, उस दौरान परिवार ने स्पष्ट किया कि वह ठीक हो रहे हैं। काफी समय से धर्मेंद्र का इलाज घर पर ही चल रहा था। अफसोस सोमवार के दिन बिना किसी अनाउंसमेंट के देओल परिवार ने जुहू स्थित पवन हंस श्मशान घाट पर धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार किया।
वर्कफ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र को अब आखिरी बार फिल्म 'इक्कीस' में देखा जाएगा। यह मूवी 25 दिसंबर के दिन बड़े पर रिलीज होगी। फिल्म में अगस्त्य नंदा अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस मूवी में धर्मेंद्र को आखिरी बार बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं।
