बॉलीवुड

Dharmendra Death: फरीदा जलाल ने धर्मेंद्र को किया याद, बोलीं 'उनके जैसा इंसान अब...'

Farida Jalal remembers Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में जूम से बात करते हुए इंडियन सिनेमा की दिग्गज अदाकारा फरीदा जलाल ने धर्मेंद्र को याद करते हुए कई बातें बताईं। फरीदा जलाल का मानना है कि धर्मेंद्र के जैसा इंसान होना मुश्किल है।

Image

Farida Jalal Remembers Dharmendra

Farida Jalal remembers Dharmendra: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ( Dharmendra) ने 24 नवंबर को इस दुनिया अलविदा कह दिया। उनके निधन से अभी भी पूरा देश शोक में डूबा हुआ है। बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियां उनके परिवार को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं। अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, शर्मीला टैगोर और सलमान-शाहरुख सहित इंडस्ट्री के सेलेब्स ने धर्मेंद्र को याद करते हुए इमोशनल पोस्ट साझा किए। वहीं दूसरी ओर इंडियन सिनेमा की दिग्गज अदाकारा फरीदा जलाल ने भी पुरानी यादें ताजा कीं। फरीदा जलाल (Farida Jalal) ने धर्मेंद्र के साथ की गई फिल्मों को याद किया।

फरीदा जलाल ने किया धर्मेंद्र को याद

जूम के साथ बात करते हुए फरीदा जलाल ने कहा, 'मुझे इस बात का बेहद अफसोस है क्योंकि बीते कुछ सालों में उनसे ज्यादा नहीं मिल पाई। मैंने एक फिल्म की थी, जिसका नाम 'बहारों की मंजिल' था और इसमें मैंने नीना कुमारी की बेटी का किरदार निभाया था। रहमान मेरे पिता की भूमिका में थे। इस मूवी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन तभी मैं पहली बार धरम जी से मिली थी। इस मुलाकात के बाद वो मेरे लिए हमेशा ही पिता तुल्य रहे। इसके बाद मैंने लोफर में काम किया, जिसमें मैंने उनकी बहन का किरदार निभाया। इस मूवी में उनका फेमस गाना 'कोई शहरी बाबू' था और मुमताज उस फिल्म में थीं। वो एक बेहद प्यारे और अच्छे इंसान थे। भगवान उन्हें एक बेहतर जगह दे, यही एकमात्र सांत्वना है।'

फरीदा जलाल ने आगे कहा, 'उनके करियर को देखा जाए तो धर्मेंद्र जी ने कई रोल्स किए थे। मैं इस इंडस्ट्री में लगभग 70 सालों से काम कर रही हूं। मैंने 1968 में पहली फिल्म 'तकदीर' की थी। आप इसमें सालों की गिनती कर सकते हैं। लेकिन आप जानते हैं, मैं हमेशा कहूंगी कि देओल्स पूरी तरह से दूसरे ग्रह के हैं। देओल्स ने इतने सालों में कभी कुछ भी अश्लील या बेमेल नहीं किया। वे इन चीजों में कभी नहीं थे। मुझे सभी के साथ काम करना अच्छा लगता है। मैंने बॉबी और सनी के साथ भी फिल्में की। मैंने अपने करियर की शुरुआत तब की जब धर्मेंद्र जी मीना जी के साथ फिल्म में थे। उन्होंने हमेशा मुझे समझा और मुझे उन पर बहुत गर्व है।'

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article