Tere Ishk Mein Event: साउथ के स्टार एक्टर धनुष ( Dhanush) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की अपकमिंग फिल्म 'तेरे इश्क में' (Tere Ishk Mein) इन दिनों चर्चा में है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म 'तेरे इश्क में' को लेकर हर दिन अपडेट सामने आ रहा है। हाल ही में मुंबई में 'तेरे इश्क में' का ग्रैंड म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट हुआ, जिसमें पूरी टीम मौजूद थी। इस दौरान की फोटोज और वीडियो सामने आ गए है, जो कि इंटरनेट पर छा गया है। आइए नजर डालते है इन फोटोज और वीडियोज पर...
धनुष और कृति सेनन ने मचाया धमाल
एक्टर धनुष और कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म तेरे इश्क में 28 नवंबर 2025 को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। फिल्म पहले से ही लोगों के बीच छा गई है। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी फिल्म तेरे इश्क में धनुष और कृति सेनन लीड रोल में हैं। 'तेरे इश्क में' के म्यूजिक एल्बम लॉन्च इवेंट में बॉलीवुड और साउथ के कई सितारे नजर आए। इस लिस्ट में धनुष, कृति सेनन सुखविंदर सिंह और शिल्पा राव के नाम शामिल है। फोटोज में धनुष काले शर्ट-पैंट में नजर आए। उनका ये अंदाज काफी स्टाइलिश लग रहा था। कृति सेनन गुलाबी साड़ी में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही है। आनंद एल राय गहरे नीले ब्लेजर और काले पैंट में दिखाई दिए। एआर रहमान का भी लुक देखने लायक था। तेरे इश्क में एक गहरा लव स्टोरी है, रांझना का स्पिरिचुअल सीक्वल माना जा रहा है। धनुष के साथ आनंद एल राय का तीसरा प्रोजेक्ट है। प्रोमो और गाने लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं।
धनुष ने कही ये बात
साउथ एक्टर धनुष ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक वीडियो शेयर किया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। इस क्लिप के जरिए धनुष ने एआर रहमान को धन्यवाद कहा है। धनुष ने लिखा, 'ए लिखा है 'इस तरह के मौके खास होते हैं। एआर रहमान सर धन्यवाद। आनंद एल राय की फिल्म 'तेरे इश्क में' 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।' बताते चलें कि धनुष और कृति सेनन की जोड़ी को देखने के लिए फैंस पलके बिछाए बैठे हैं।
