बॉलीवुड

बड़े-बड़े चेक की लालच में नहीं आती दीपिका पादुकोण, बोलीं-' मेरे लिए एक ही चीज...'

Deepika Padukone Latest Interview: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) इन दिनों चर्चा में है। दीपिका पादुकोण ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया है कि वो कई बार बहुत बड़े-बड़े पैसे वाले ऑफर ठुकरा चुकी हैं। उन्होंने लिए पैसे नहीं बल्कि सच्ची कहानियां मायने रखती है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...

Image

pic credit- deepika padukone instagram

Deepika Padukone Latest Interview: कुछ महीनों से फिल्म इंडस्ट्री में 8 घंटे शिफ्ट पर डिबेट चल रहा है जिसकी शुरुआत दीपिका पादुकोण ने की है। दरअसल, दीपिका पादुकोण ने 'स्पिरिट' के मेकर्स से आठ घंटे की शिफ्ट में काम करने, प्रॉफिट में हिस्सेदारी और तेलुगु में डायलॉग न बोलने जैसी शर्तें रखी थीं, जिन्हें मेकर्स ने मानने से इनकार कर दिया, जिसके कारण उन्होंने फिल्म छोड़ दी। इस बीच दीपिका पादुकोण ने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि वो कई बार बहुत बड़े-बड़े पैसे वाले ऑफर ठुकरा चुकी हैं, क्योंकि उन्हें वो रोल सच्चे और ईमानदार नहीं लगे। आइए नजर डालते हैं इस खास रिपोर्ट पर...

दीपिका पादुकोण ने कही ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हॉर्पर्स बाजार को हाल ही में इंटरव्यू दिया है, जिसमें उन्होंने कई खुलासे किए हैं। दीपिका पादुकोण ने कहा, 'मेरे लिए एक ही चीज नॉन-नेगोशिएबल है वो है ऑथेंटिसिटी। अगर कोई रोल मेरे दिल को सच नहीं लगता, तो कितना भी पैसा हो, वो मेरे लिए मायने नहीं रखता। लोग सोचते हैं कि ढेर सारा पैसा दे दिया तो मैं मान जाऊंगी, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। दीपिका ने आगे ये कबूल किया है कि ये समझ उन्हें इंडस्ट्री में सालों तक काम करने के बाद आई है। उन्होंने कहा, 'क्या मैं कभी पीछे मुड़कर सोचती हूं कि तब मैं क्या सोच रही थी? बिल्कुल सोचती हूं। गलतियां सीखने का हिस्सा हैं। शायद 10 साल बाद आज के कुछ फैसले भी मुझे अजीब लगें, लेकिन अभी ये सब मुझे बिल्कुल सच्चे और ईमानदार लगते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म किंग में धमाल मचाने वाली है। इस मूवी को देखने के लिए लोग बेताब हैं। फिल्म में सुहाना खान अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा, सौरभ शुक्ला, राघव जुयाल जैसे सितारे भी हैं। इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं।

दीपिका पादुकोण और संदीप रेड्डी वांगा का विवाद

पहले संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली थी। खबरें हैं कि दीपिका ने फिल्म के लिए 8 घंटे की शिफ्ट, 5 दिन का काम करने, और फिल्म के मुनाफे में हिस्सेदारी जैसी कई मांगें रखीं, जिससे संदीप वांगा पूरा नहीं कर पाए। इसके बाद दीपिका मूवी से आउट हो गई। रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'स्पिरिट' में अब तृप्ति डिमरी नजर आने वाली हैं।

Kumar Sarash
कुमार सरसauthor

कुमार सरस टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और रोचक है, जो पाठकों को तुरंत जोड़ लेती है। कुमार सरस को बॉलीवुड, टीवी और OTT की ट्रेंडिंग खबरों पर काम करने में खास रुचि है। अब तक उन्होंने 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिखे हैं, जिनमें ब्रेकिंग न्यूज़, एक्सक्लूसिव अपडेट्स और एंटरटेनमेंट फीचर्स शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article