बॉलीवुड

Chauhaan Movie: 'चौहान आ रहा है' Ajay Devgn ने शेयर किया अपकमिंग फिल्म का टीजर, रिलीज डेट आउट

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 25, 2026, 03:14 PM IST

Chauhaan Annoucment Video: एक्टर अजय देवगन ने अभी हाल ही में अपनी नई फिल्म का ऐलान किया है। फिल्म चौहान अजय देवगन का में नया लुक देखने को मिल रहा है।

Image

अजय देवगन ने किया नई फिल्म का ऐलान (Image Source: Chauhaan Movie)

Chauhaan Annoucment Video: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अजय देवगन की फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी किसी फिल्म की रिलीज डेट सामने आ जाती है, तो कभी किसी से कोई लुक लीक हो जाता है। इन सब के बीच अजय देवगन की नई फिल्म चौहान (Chauhaan) का ऐलान हो गया है। इसकी जानकारी अजय देवगन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दी है। तो चलिए जानते हैं अजय देवगन की नई फिल्म में क्या खास है, जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

रिलीज हुआ 'चौहान' का टीजर

एक्टर अजय देवगन एक बार फिर खबरों में हैं। इसकी वजह अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म चौहान का अभी हाल ही में सामने आया टीजर है। फिल्म चौहान का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म के टीजर में कश्मीर की कहानी देखने को मिल रही है। अजय देवगन एक बार फिर से एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार का फिल्म से सामने आया लुक खूब वायरल हो रहा है। फिल्म चौहान के टीजर के साथ-साथ रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया है। फिल्म चौहान अगले साल यानी 1 अक्टूबर 2027 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। फिल्म के इस ऐलान के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

लोगों ने लुटाया प्यार

फिल्म चौहान का टीजर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। फिल्म चौहान के इस टीजर को सोशल मीडिया पर लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। किसी को अजय देवगन का नया अवतार पसंद आ रहा है, तो किसी ने फिल्म की स्टोरी की जमकर तारीफ की। इसके अलावा कई यूजर्स फिल्म के टीजर की आलोचना भी करते दिखाई दिए। फिल्म चौहान के टीजर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article