बॉलीवुड

रणवीर, ऋतिक और यश के बाद 'Brahmastra 2' के लिए मेकर्स ने इस हीरो को किया अप्रोच !! जानिए नाम

Vijay Deverakonda in Brahmastra 2: अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनने जा रही 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और यश से संपर्क किया गया था। तीनों एक्टर्स के मना करने के बाद मेकर्स ने अब साउथ के जाने-माने अभिनेता से फिल्म में देव का किरदार निभाने के लिए बातचीत की है।

Image

Brahmastra 2

Vijay Deverakonda in Brahmastra 2: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के पहले पार्ट की सफलता के बाद से ही मेकर्स ने 'ब्रह्मास्त्र 2' पर काम शुरू कर दिया है। इस फिल्म में देव का किरदार निभाने के लिए कई नाम सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स की मानें इस रोल के लिए मेकर्स ने रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और साउथ सुपरस्टार यश को अप्रोच किया था। इन तीनों एक्टर्स ने अयान मुखर्जी की फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया है। ऐसे में फिल्म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि निर्माताओं ने 'ब्रह्मास्त्र 2' के लिए एक और साउथ एक्टर से बातचीत की है।

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स ने अब 'ब्रह्मास्त्र 2' (Brahmastra 2) में देव का किरदार निभाने के लिए साउथ के लोकप्रिय अभिनेता विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) से संपर्क किया है। इस ब्रह्मास्त्र फ्रेंचाइजी को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनाया जाएगा। रणवीर सिंह, ऋतिक रोशन और यश के न कहने के बाद मेकर्स अब विजय देवरकोंडा को लेने पर विचार कर रहे हैं। करण और विजय देवरकोंडा फिल्म 'लाइगर' पर एक साथ काम कर चुके हैं। दोनों की अच्छी बॉन्डिंग है। यही वजह है कि मेकर्स विजय को फिल्म में लेना चाहते हैं।

विजय देवरकोंडा को 'ब्रह्मास्त्र 2' में कास्ट करने के बाद मेकर्स को साउथ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी मदद मिल सकती है। साउथ के लोगों के बीच विजय देवरकोंडा की अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है। ऐसे में मेकर्स को लगता है फिल्म में साउथ के अभिनेता को कास्ट करने से ये फिल्म पैन-इंडिया लेवल पर सभी सेक्टर्स की ऑडियंस प्रभावित कर सकती है। फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू कर दी जाएगी। मेकर्स ने इसे 2025 में रिलीज करने के फैसला किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article