बॉलीवुड

Border 2 में हरियाणा के इस मेजर की भूमिका निभाने वाले हैं वरुण धवन, कड़ी मेहनत के बाद शुरू की शूटिंग

Varun Dhawan Character in Border 2: फिल्म में अपने किरदार को असल और मजबूत दिखाने के लिए वरुण धवन ने मध्य प्रदेश में शूटिंग शुरू होने से पहले दो महीने तक ट्रेनिंग ली थी। धवन ने वास्तविक भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। आइए बताते हैं वरुण धवन को क्या रोल दिया गया है।

Image

Varun Dhawan Character in Border 2

Varun Dhawan Character in Border 2: सनी देओल ( Sunny Deol) और वरुण धवन( Varun Dhawan) की अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2( Border 2) चर्चा में बनी हुई है। बॉलीवुड की बिग हिट बॉर्डर के बाद मेकर्स इसके पार्ट 2 के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। फिल्म के लिए स्टार्स की टीम सेना रेजीमेंट में शूटिंग कर रही है। फिल्म से जुड़ी हर अपडेट फैंस के बीच चर्चा में बन जाती है। अब बॉर्डर 2 से जुड़ी एक और जानकारी हाथ लगी है। फिल्म में वरुण धवन किस सिपाही का किरदार करने वाले हैं इसका पता चल गया है। आइए बताते हैं वरुण धवन को क्या रोल दिया गया है।

बॉर्डर 2 को लेकर सनी देओल( Sunny Deol) -दिलजीत दोसांझ ( Diljit Dosanjh) और अहान शेट्टी( Ahaan Shetty) के किरदार का खुलासा पहले ही हो चुका था। फिल्म के लिए वरुण धवन का रोल पता चलना अभी बाकी था। लेकिन अब वरुण धवन के किरदार से भी पर्दा हट गया है। मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार वरुण धवन मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार करने वाले हैं। जो एक सुपरहीरो थे, जिन्हें उनकी असाधारण वीरता के लिए परमवीर चक्र से भी सम्मानित किया गया था और बाद में 1971 के भारत-पाक संघर्ष के बाद कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया था

फिल्म में अपने किरदार को असल और मजबूत दिखाने के लिए वरुण धवन ने मध्य प्रदेश में शूटिंग शुरू होने से पहले दो महीने तक ट्रेनिंग ली थी। धवन ने वास्तविक भारतीय सेना के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने उनके साथ सेना दिवस मनाया और उनके जीवन और अनुभवों को बेहतर ढंग से समझने के लिए बातचीत की। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि पूरी टीम ने कैमरे के रोल होने से पहले एक साल तक इस प्रोजेक्ट की तैयारी की। धवन की कहानी हरियाणा के सिसाना गाँव से उनके प्रस्थान से लेकर सेना में शामिल होने और 1971 के युद्ध में उनकी भागीदारी तक की कहानी होगी।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article