Varun got injured on Border 2 set: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवीज में व्यस्त हैं। एक तरफ वो अपने पापा डेविड धवन के साथ है जवानी तो इश्क होना है शूट कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ वो सनी पाजी के साथ बॉर्डर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। है जवानी तो इश्क होना है एक रॉम-कॉम है, जो वरुण धवन कॉ फेवरेट जॉनर है। इस जॉनर में दर्शक उन्हें पसंद करते हैं लेकिन बॉर्डर 2 की बात करें तो यह देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत मूवी है, जिसमें वरुण धन एक्शन करते दिखेंगे। फिल्म बॉर्डर 2 के सेट से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसके अनुसार एक्टर वरुण धवन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
वरुण धवन ने इंस्टाग्राम के जरिए फैंस को बताया है कि बॉर्डर 2 (Border 2) के सेट पर उनके उंगली में चोट लग गई है और यह काफी सूज गई है। वरुण धवन ने पोस्ट में तस्वीर शेयर करने के साथ-साथ लिखा है, 'उंगली को ठीक होने में कितना वक्त लगता है।' वरुण धवन के द्वारा शेयर की गई फोटो देखकर फैंस काफी परेशान हैं और उनकी सलामती की दुआएं मांग रहे हैं। एक फैन ने वरुण धवन की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'चिंता मत करिए वरुण... आप जल्दी ही ठीक हो जाएंगे। बॉर्डर 2 जैसी फिल्म थोड़ा तो खून-पसीना मांगेगी ही।'

Varun Dhawan
बताते चलें कि वरुण धवन की बेबी जॉन बीते क्रिसमस रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्मेंस नहीं दे पायी थी। इस फिल्म में वरुण पहली बार एक्शन करते दिखे थे लेकिन दर्शकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया था। बेबी जॉन फ्लॉप होने की वजह से वरुण धवन के करियर पर सवाल खड़ा हो गया है। उनकी अपकमिंग मूवी बॉर्डर 2 और है जवानी तो इश्क होना है उनके करियर को पटरी पर ला सकती हैं। इन फिल्मों से फैंस ही नहीं बल्कि वरुण धवन को भी काफी सारी उम्मीदें हैं।
