बॉलीवुड

Border 2: सनी देओल की फिल्म में नजर आएंगे दिलजीत दोसांझ !! 2026 में सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Diljit Dosanjh in Border 2: बॉलीवुड के गलियारों से इस समय जो जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक नी देओल (Sunny Deol) की आने वाली 'बॉर्डर 2' (Border 2) में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की एंट्री होती दिखाई दे रही है। फिल्म अब साल 20226 में रिलीज होगी।

Image

Sunny Deol and Diljit Dosanjh

Diljit Dosanjh in Border 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) ने साल 2024 में फिल्म 'बॉर्डर 2' (Border 2) का टीजर जारी करते हुए इसकी घोषणा की थी। इस फिल्म के साथ सनी देओल ने बताया कि वो एक बार फिर लौट रहे हैं। मेकर्स ने 'बॉर्डर 2' की भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। सुनने में आ रहा था कि सनी देओल स्टारर में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) लीड रोल में नजर आएंगे। इस फिल्म को लेकर अब ताजा अपडेट यह है कि फिल्म में पंजाबी एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की एंट्री हो गई है।

मेकर्स फिल्म 'बॉर्डर 2' को बड़े लेवल पर शूट करने वाले हैं और इसमें एक बड़ी स्टारकास्ट भी नजर आएगी। प्रोडक्शन हाउस से जुड़े सूत्र ने ईटाइम्स को जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म में दिलजीत दोसांझ की एंट्री हो सकती है। इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ से मेकर्स बात कर रहे हैं। जल्द ही फिल्म में उनकी एंट्री होने के बारे में जानकारी मिल जाएगी। यह फिल्म साल 1971 में शूट की जाएगी।

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' अभिनेता की ही ब्लॉकबस्टर मूवी 'बॉर्डर' का रीमेक है। फिल्म का निर्देशन जेपी दत्ता ने किया था। फिल्म में सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अक्षय खन्ना और पूजा भट्ट सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर 'बॉर्डर 2' का निर्देशन अनुराग सिंह करने जा रहे हैं। फिल्म जेपी दत्ता, निधि दत्ता और भूषण कुमार सहित निर्मित होगी। यह फिल्म साल 23 जनवरी 2026 में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article