बॉलीवुड

Ajit Pawar के निधन के बाद गम में डूबा बॉलीवुड, कंगना रनौत समेत इन सितारों ने जताया दुख

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 28, 2026, 12:40 PM IST

Bollywood Stars On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर और एनसीपी (NCP) के नेता अजित पवार (Ajit Pawar) का निधन हो गया है। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई दुखी नजर आ रहा है। बॉलीवुड स्टार्स भी अजित पवार के निधन पर दुख जताते हुए नजर आ रहे हैं...

Image

Image Source: Pinterest

Bollywood Stars On Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र की राजनीति में आज बहुत बड़ा सदमा लगा है। अजित पवार (Ajit Pawar) का निधन हो गया। अजित पवार महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर थे और एनसीपी (NCP) के बड़े लीडर। 28 जनवरी 2026 को बारामती एयरपोर्ट के पास उनका प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें वो मुंबई से एक पब्लिक इवेंट के लिए जा रहे थे। प्लेन लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकल गया और आग लग गई अजित पवार समेत प्लेन में सवार सभी लोग की मौत हो गई। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। अब बॉलीवुड स्टार्स ने अजित पवार के निधन पर शोक जताया है।

कंगना रनौत ने जताया दुख

महाराष्ट्र के डिप्टी चीफ मिनिस्टर अजित पवार अब इस दुनिया में नहीं रहे। इस खबर के सामने आने के बाद हर कोई दुखी नजर आ रहा है। अब बॉलीवुड स्टार्स के वीडियो भी सामने आ रहे हैं जो अजित पवार के निधन पर शोक जता रहे हैं। अजीत पवार की मौत की खबर पर एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कहा कि 'ये बहुत ही भयानक खबर है। इस दुख को बयां करने के लिए काफी शब्द नहीं हैं।' एक्टर और बीजेपी सांसद अरुण गोविल ने कहा, 'ये बहुत ही दुखद घटना है। इतने अच्छे नेता को खोना बहुत दुख देने वाली बात है।' रवि किशन ने कहा, 'महाराष्ट्र की राजनीति और पूरे देश के लिए इससे बड़ा नुकसान नहीं हो सकता। मैं उन्हें व्यक्तिगत रूप से जानता था और उन्हें 'बारामती का राजा' कहा जाता था।' इसके अलावा भी कई सितारे इस दुखद घटना पर शोक जताते दिखे।

दौड़ी शोक की लहर

अजित पवार के निधन से परिवार, नेता और स्टार्स के अलावा आम लोग भी काफी दुखी नजर आ रहे हैं। अजित पवार को के लेकर एक्स हैंडल पर लोग श्रंद्धाजलि देते हुए नजर आए। कोई अजित पवार संग बिताए पलों को याद करता दिखा, तो कोई उनकी तस्वीर शेयर कर दुख जता रहा है।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article