Kangana Ranaut Slams Dating Apps: बॉलीवुड एक्ट्रेस और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वो हर मुद्दे पर अपनी राय रखती है। हाल ही में कगना रनौत ने जया बच्चन के वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया था। उन्होंने जया बच्चन को खरी खोटी सुनाई थी। इस बीच कंगना रनौत ने एक और अहम मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बॉलीवुड की क्वीन कंगना रनौत ने डेटिंग एप्स पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। कंगना रनौत ने डेटिंग एप्स को समाज का गटर बताया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर...
कंगना रनौत ने कही ये बात
हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में डेटिंग एप्स पर अपनी राय दी थी। कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू में डेटिंग ऐप्स की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, 'मेरे जैसे लोग अपनी जिंदगी में खुश लोग आपको कभी डेटिंग ऐप्स पर नहीं मिलेंगे। इन ऐप्स पर वही लोग हैं जो जिंदगी में कुछ हासिल नहीं कर पाए और हताश हैं। कंगना ने यह भी कहा कि वह ऐसे इंसान के साथ रहने के बारे में सोच नहीं सकती है जिसका डेटिंग ऐप पर अकाउंट हो। उन्होंने आगे कहा कि इन ऐप्स पर कई निराश लोग होते हैं, जैसे शादीशुदा या रिलेशनशिप में रहने वाले, जो फिर भी अकाउंट बनाते हैं। कंगना ने कहा कि लोग इन ऐप्स पर अपने बारे में ज्यादातर झूठ बोलते हैं। उन्होंने डेटिंग ऐप्स को समाज का गटर कहते हुए कि इन पर समाज की गंदगी देखने को मिलती है।
जया बच्चन को लेकर कंगना रनौत ने कही थी ये बात
हाल ही में जया बच्चन का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जया एक सेल्फी ले रहे फैन को जोर से धक्का देती नजर आई। इसपर कंगना रनौत ने रिएक्ट करते हुए जया को जमकर फटकार लगाई थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाते हुए लिखा, 'सबसे बिगड़ैल और प्रिविलेज औरत लोग उनका ये अंदाज सिर्फ इसलिए बर्दाश्त करते हैं, क्योंकि वे अमिताभ बच्चन जी की वाइफ हैं। ऐसा अपमान, ये बहुत शर्मनाक बात है।
