बॉलीवुड

आज बॉलीवुड का टॉप एक्टर है फोटो में दिख रहा ये बच्चा, क्या इन्हें पहचान पाए आप?

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 28, 2022, 03:07 PM IST

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर के बचपन की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आई है, जो फैंस को बहुत पसंद आ रही है। क्या आप इस फोटो को देखकर पहचान पाए कि ये सेलिब्रिटी कौन है?

Image

Bollywood Actor

KEY HIGHLIGHTS
  • तस्वीर में नजर आ रहा ये बच्चा आज है नामी बॉलीवुड एक्टर।
  • ये इन दिनों अपनी फिल्म और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं।
  • क्या आपने इस एक्टर को पहचाना?


सोशल मीडिया ने सेलेब्स और फैंस के बीच की दूरी को कम कर दिया है। सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं तो वहीं दूसरी तरफ फैंस उन्हें फॉलो करते हैं और उनपर कमेंट पर अपनी राय व्यक्त करते हैं। सेलेब्स सोशल मीडिया पर अपनी थ्रोबैक और बचपन की फोटोज भी शेयर करते हैं या सामने आ जाती है, जो फैंस को काफी पसंद आती हैं।

अब एक एक्टर की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो उनके बचपन की है। इस फोटो में वो डेनिम जैकेट और मैंचिंग डेनिम जींस पहने हुए हैं। अंदर उन्होंने ब्लू टीशर्ट पहनी है। क्या आप इस एक्टर को पहचान पाए कि ये कौन है? अगर नहीं पहचान पाए तो हम आपको बता दें कि ये एक्टर इन दिनों काफी चर्चा में हैं और इनकी फिल्म सुपरहिट साबित हुई है। क्या अब आपने इन्हें पहचाना?

अगर अब भी आपने इन्हें नहीं पहचाना तो बता दें कि यह और कोई नहीं बल्कि एक्टर रणबीर कपूर है। फोटो में उनके साथ उनकी कजिन बहन करिश्मा कपूर नजर आ रही हैं। करिश्मा ने रणबीर के जन्मदिन के मौके पर ये फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर उन्हें बधाई दी।

हाल ही में रिलीज हुई ब्रह्मास्त्र

मालूम हो कि हाल ही में रणबीर कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला और ये बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। आलिया और रणबीर जल्द ही पहली बार पेरेंट्स बनने वाले हैं। दोनों ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी और करीब ढाई महीने आलिया ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर फैंस संग शेयर की थी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article