बॉलीवुड

'Bhool Bhulaiyaa 3' की शूटिंग खत्म करते ही Kartik Aaryan ने डायरेक्टर Anees Bazmee संग केक काटकर बनाया जश्न, देखें वीडियो

Kartik Aaryan's Finished Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting: कुछ घंटों पहले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसके माध्यम से अभिनेता ने जानकार देते हुए बताया कि उन्होंने 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग पूरी कर ली है।

Image

Kartik Aaryan's Finished Bhool Bhulaiyaa 3

Kartik Aaryan's Finished Bhool Bhulaiyaa 3 Shooting: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) कई दिनों से लगातार अपकमिंग मूवी 'भूल भुलैया 3' (Bhool Bhulaiyaa 3) की शूटिंग में बिजी थे। हाल ही में कार्तिक आर्यन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के जरिए कार्तिक आर्यन ने अपने फैन को जानकारी दी है कि उन्होंने 'भूल भुलैया 3' की शूटिंग पूरी कर ली है। इस वीडियो में कार्तिक आर्यन के साथ फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी (Anees Bazmee) भी नजर आ रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने 'भूल भुलैया 3' की स्टारकास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर करते हुए एक दिलचस्प खबर साझा की। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, 'अरे पागलो। यह भूल भुलैया 3 का रैप है। हवेली का दरवाजा एक बार फिर खुलने के लिए तैयार है। इस दिवाली मिलते हैं।' कार्तिक आर्यन के इस वीडियो को देखने के बाद फैन्स 'भूल भुलैया 3' की रिलीज के लिए बेहद उत्साहित हैं।

अनीस बज्मी फिल्म 'भूल भुलैया 3' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में दिखाई देंगी। फिल्म में विद्या बालन की भी वापसी हुई है। माधुरी दीक्षित भी 'भूल भुलैया 3' का हिस्सा हैं। यह फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वर्कफ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन को हाल ही में फिल्म 'चंदू चैंपियन' में देखा गया था। यह फिल्म ऑडियंस ने खूब पसंद की थी। फिल्म पैरालम्पिक स्वर्ण पदक विनर मुरलीकांत पेटकर के जीवन पर आधारित है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article