बॉलीवुड

सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' को हिट करवाने के लिए मेकर्स ने बनाया प्लान, शुरू किया ये काम

  • Authored by: अभय
  • Updated Jan 27, 2026, 01:33 PM IST

Battle of Galwan Shooting Update: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर अभी हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म के मेकर्स सलमान खान की इस फिल्म के लिए एक खास प्लानिंग कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि...

Image

Image Source: Battle of Galwan Movie

Battle of Galwan Shooting Update: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर खबरों में बने हुए हैं। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। अब इन सब के बीच सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग को लेकर एक नई खबर सामने आ रही है। तो चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला क्या है।

शुरू हुआ एडिशनल शेड्यूल

सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान एक बार फिर से खबरों में आ गई है। इसकी वजह अभी हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट है, जिसमें फिल्म बैटल ऑफ गलवान की शूटिंग को लेकर अपडेट दिया गया है। Bollywood Hungama की रिपोर्ट के मुताबिक 'सलमान खान, डायरेक्टर अपूर्वा लखिया और पूरी टीम अभी फिल्म के लिए पैचवर्क कर रही है। साथ ही कुछ नई सीन भी जोड़े जा रहे हैं, जिनमें एक्शन सीन भी शामिल हैं। ये सब 15 दिनों का शेड्यूल है। पैचवर्क तो शुरू से ही प्लान किया हुआ था। लेकिन एक्स्ट्रा शूटिंग इसलिए हो रही है क्योंकि सलमान और मेकर्स को लगा कि ये सीन कहानी के लिए बहुत जरूरी हैं और फिल्म का असर और बढ़ाएंगे। सलमान किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते इसलिए उन्होंने इस एडिशनल शूट के लिए हामी भरी है।' लेकिन आपको बता दें कि इस खबर को लेकर अभी कोई अधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है, मेकर्स ने इसको लेकर अभी चुप्पी साध रखी है।

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म

डायरेक्टर अपूर्वा लखिया (Apoorva Lakhia) के निर्देशन में बन रही सलमान खान और चित्रांगदा सिंह फिल्म बैटल ऑफ गलवान 17 अप्रैल को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की कहानी 2020 के गलवान वैली क्लैश पर बेस्ड है, जहां इंडियन और चाइनीज सोल्जर्स के बीच लड़ाई हुई थी। सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान को लेकर सामने आए इस अपडेट पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article