बॉलीवुड

Maatrubhumi: सलमान खान की 'बैटल ऑफ गलवान' के पहले गाने की झलक आई सामने, इस दिन होगा रिलीज

Battle Of Galwan Maatrubhumi Teaser Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म के पहले गाने 'मातृभूमि' की झलक सामने आई है, जिसे देख दर्शकों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर पहुंच गई है। वीडियो देख लोग गाने की रिलीज के लिए बेताब दिखे।

Image

फोटो क्रेडिट- सलमान खान इंस्टाग्राम

Battle Of Galwan Maatrubhumi Teaser Out Now: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं और इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) का जहां बीते महीने टीजर रिलीज हुआ था तो वहीं अब जल्द ही फिल्म का पहला गाना भी रिलीज होने वाला है। 'बैटल ऑफ गलवान' का पहला गाना 'मातृभूमि' लोगों के बीच दस्तक देने के लिए तैयार है। खास बात तो यह है कि सलमान खान (Salman Khan) ने इस गाने की पहली झलक भी लोगों के बीच साझा की है, जिसे देख रोंगटे खड़े हो जाएं।

'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) का पहला गाना 'मातृभूमि' देशभक्ति गीत है, जिसका म्यूजिक सुनकर ही दिल थम जाए। सलमान खान (Salman Khan) ने 'मातृभूमि' की पहली झलक इंस्टाग्राम पर शेयर की है और उन्होंने बताया कि ये गाना कल तक बड़े पर्दे पर रिलीज होगा। इस वीडियो को साझा करते हुए सलमान खान ने लिखा, "मातृभूमि कल रिलीज हो रहा है।" सलमान खान की इस पोस्ट पर फैंस ने भी उत्साह जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा, "बेहद एक्साइटेड हूं भाई।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "हिट होने वाला है भाई।"

कब रिलीज होने वाली है 'बैटल ऑफ गलवान'

सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' (Battle Of Galwan) 17 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देश अपूर्व लाखिया ने किया है। वहीं फिल्म में सलमान खान के साथ-साथ चिद्रांगदा सिंह भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। बता दें कि 'बैटल ऑफ गलवान' का टीजर रिलीज होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सलमान खान को ट्रोल भी किया था। उनका कहना था कि एक्टर टीजर में रोमांटिक मुस्कान देते नजर आ रहे हैं। हालांकि फैंस ने उनका सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article