Ayushmann Khuranna React on Thama First Day Collection: बॉलीवुड स्टार आयुष्मान खुराना की फिल्म 'थामा' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कल, मंगलवार को फिल्म ने थिएटर में दस्तक दी और छा गई। फिल्म ने पहले दिन शानदार ओपनिंग की है। जिसके बाद दर्शक फिल्म को पसंद भी कर रहे हैं। थामा को आयुष्मान खुराना की हाईएस्ट ओपनिंग मूवी कहा जा रहा है। पहले दिन फिल्म को मिले इतने प्यार पर आयुष्मान बेहद खुश हैं। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है।
थामा को बड़ी ओपनिंग मिलने के बाद, आयुष्मान ने एक बयान में कहा, "मैं एक एंटरटेनर हूँ, इसलिए दिवाली की छुट्टियों में लोगों को थामा और मेरी एक्टिंग को पसंद करते देखकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। जब मेरे निर्माता दिनेश विजान ने मुझे बताया कि थामा दिवाली में रिलीज़ हो रही है, तो मैं बहुत खुश हुआ क्योंकि यह कुछ ऐसा था जो मैं हमेशा से अपने करियर में चाहता था।"
उन्होंने आगे कहा, "अपनी अनोखी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बनाने के बाद, मैं बेसब्री से उस मौके का इंतजार कर रहा था जब मैं दिवाली पर अपनी ब्रांड की फिल्में दिखा सकूँ । यह एक ऐसा त्यौहार जिस पर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स ने अपनी फ़िल्में रिलीज की हैं। 'थामा' मेरे करियर की सबसे यादगार फिल्म है और मैं खुशकिस्मत हूँ कि मुझे इसे रिलीज करने के लिए दिवाली मिल गई। हर साल, मैं अपने परिवार के साथ किसी सुपरस्टार की फिल्म देखने सिनेमाघरों में जाता था। आज, मैं अपने परिवार के साथ अपनी फिल्म देखने सिनेमाघरों में गया हूँ। यह एकदम कमाल लगता है।"
सिद्धिविनायक में टेका माथा
बताते चले कि आज आयुष्मान खुराना( Ayushmann Khuranna) डायरेक्टर अमर कौशिक( Amar Kaushik) के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे हैं। जहां पर एक्टर ने अपनी फिल्म के लिए प्रार्थना की है। थामा में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना लीड रोल में है। फिल्म में सुपरनैचुरल पावर की कहानी दिखाई गई है। रश्मिका और आयुष्मान ने पहली बार इस फिल्म में काम किया है जो फैंस को पसंद आ रहा है। फिल्म ने पहले दिन 25.11 करोड़ का बिजनेस किया है।
