बॉलीवुड

Atlee ने होल्ड पर डाली शाहिद कपूर-विजय सेतुपति की 200 करोड़ी फिल्म, अब डायरेक्ट करेंगे Allu Arjun की मेगा-बजट

Shahid-Vijay's Film Put on Hold: काफी समय से ऐसी खबरें आ रही थी कि एटली कुमार ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) संग फिल्म बनाने का फैसला किया है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी को अब होल्ड पर डाल दिया गया है।

Image

Shahid-Vijay's Film Put on Hold

Shahid-Vijay's Film Put on Hold: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' को प्रोड्यूस करने के बाद मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) ने शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति (Vijay Sethupathi) संग एक धांसू फिल्म बनाने की प्लानिंग की थी। निर्माताओं ने फिल्म बनाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इस समय जो ताजा रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक एटली कुमार ने शाहिद-विजय की बिग बजट फिल्म को होल्ड पर डाल दिया है। इस समय वो अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की मेगा-स्केल पीरियड ड्रामा पर फोकस करेंगे।

पीपिंग मून की रिपोर्ट के मुताबिक वरुण धवन की 'बेबी जॉन' का बुरा हाल देखने के बाद अब एटली कुमार ने शाहिद कपूर और विजय सेतुपति संग अपने इस प्रोजेक्ट को होल्ड कर दिया है। शाहिद और विजय दोनों ही एटली कुमार के साथ काम करने के लिए बेताब थे। शाहिद कपूर की आखिरी रिलीज हुई फिल्म 'देवा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ खास नहीं था। फिल्म को होल्ड पर डालने की यह भी एक बड़ी वजह बताई जा रही है। इसलिए एटली कुमार ने अब अपने सभी प्रोजेक्ट्स को साइड में रखकर अल्लू अर्जुन स्टारर पर ध्यान देने का फैसला किया है।

एटली कुमार इस समय अल्लू अर्जुन संग एक मेगा बजट मूवी को बनाने पर फोकस कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन और एटली कुमार के इस प्रोजेक्ट के लिए हरकोई बेताब है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि अल्लू अर्जुन की लास्ट रिलीज 'पुष्पा 2' ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की है। यह प्रोजेक्ट इसी साल के मिड में शुरू कर दिया जाएगा। मेकर्स ने फिल्म को रिलीज करने के लिए साल 2027 चुना है। एटली ने आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का निर्देशन किया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article