Amit Bhadana LLB: यूट्यूब के बाद ओटीटी के दर्शकों को गुदगुदा रहे अमित भड़ाना, इस सीरीज ने मचाई धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 25, 2022, 08:45 AM IST

Amit Bhadana web series LL.B Watch All seasons: कॉमेडियन और एक्टर अमित भड़ाना का नाम सोशल मीडिया और यूट्यूबर्स की दुनिया का पॉपुलर नाम है। अब अमित ने एक वेब सीरीज भी की है जिसके तीन एपिसोड्स हैं। वेब सीरीज का नाम है अमित भड़ाना एलएलबी।

Amit Bhadana LLB: यूट्यूब के बाद ओटीटी के दर्शकों को गुदगुदा रहे अमित भड़ाना, इस सीरीज ने मचाई धूम

Amit Bhadana LLB Where and How to watch Free: कॉमेडियन और एक्टर अमित भड़ाना ने डिजिटल दुनिया यानि ओटीटी का रुख किया है और एक जबरदस्त वेब सीरीज बनाई है। इस वेबसीरीज का नाम जॉली एलएलबी की तर्ज पर 'अमित भड़ाना एलएलबी' रखा गया है। डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर आई इस वेबसीरीज के तीन एपिसोड्स हैं। सीरीज में अमित ने एक वकील का रोल प्ले किया है।

अमित के अलावा राजेश शर्मा और मनोज जोशी भी वेब सीरीज में लीड रोल में नजर आए हैं। फिल्म 1 फरवरी 2022 को रिलीज हो चुकी है। फिल्म को रिलीज के बाद अच्छा रिस्पांस मिला है। इसका दूसरा सीजन भी 22 फरवरी 2022 को रिलीज हो गया है। अमित भड़ाना का नाम सोशल मीडिया और यूट्यूबर्स की दुनिया का पॉपुलर नाम है। देसी अंदाज (हरि‍याणवी-भोजपुरी ) में कॉमेडी वीडियो बनाने वाले अमित भड़ाना के यूट्यूब पर 24 मिलियन सब्‍सक्राइबर हैं।

वह ऐसी शख्‍सियत हैं जिनके वीडियोज आते ही Youtube पर Top Trend बन जाते हैं और उनकी गिनती देश के टॉप यूट्यूबर्स में होती है। उन्‍हें फेसबुक पर लगभग 9.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, तो ट्व‍िटर पर 773.9k से ज्‍यादा लोग फॉलो करते हैं। सिर्फ फॉलोइंग के मामले में ही नहीं बल्कि लोकप्रियता में अमित भड़ाना का कोई मुकाबला नहीं। 

बता दें कि ओटीटी आज के टाइम में फैंस का सबसे पसंदीदा प्लेटफार्म बन गया है। लोग सिनेमाघरों में जाने की बजाय घर बैठकर ओटीटी पर वेब सीरीज और फिल्मों को देखना पसंद कर रहे हैं। दिग्गज बॉलीवुड सितारे, टीवी एक्टर्स अब ओटीटी डेब्यू कर रहे हैं। बीते दिनों कई फेमस यूट्यूबर्स ने भी ओटीटी पर अपनी किस्मत आजमाई है। इस लिस्ट में अब अमित भड़ाना का नाम भी शामिल हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित भड़ाना की कुल संपत्ति 47 करोड़ रुपये से ज्यादा है। वह नोएडा में रहते हैं और भारत के सबसे अमीर यूट्यूबर्स में गिने जाते हैं। 

End of Article