जब सुशांत सिंह राजपूत ने खुद किया खुलासा, क्यों हुआ अंकिता लोखंडे और उनका ब्रेकअप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2020, 09:34 PM IST

Sushant Singh Rajput Ex-girlfriend Ankita Lokhande: सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे ने एक-दूसरे को कई साल डेट किया था। हालांकि, फिर दोनों की राहें अलग हो गई थीं।

जब सुशांत सिंह राजपूत ने खुद किया खुलासा, क्यों हुआ अंकिता लोखंडे और उनका ब्रेकअप
Photo Credit: Twitter

सुशांद कुछ लव स्टोरी होती हैं जिनका सुखद अंत नहीं होता। हालांकि फिर भी वो लोगों के दिलों में जगह बनाए रखने में कामयाब होती हैं। ऐसी ही एक लव स्टोरी सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे की थी। दोनों सीरियल 'पावित्रा रिश्ता' के सेट पर मिले और एक-दूसरे को दिल दे बैठे। सुशांत ने अपनी क्यूट आदतों के जरिए अंकिता के दिल में जगह बनाई थी।

दोनों कीएक-दूसरे बिलुकल अलग थे। अंकिता जहां एक चुलबुली और आउटगोइंग लड़की थी वहीं सुशांत थोड़े इंट्रोवर्ट थे। हालाकि, दोनों का यह व्यक्तित्व उनके प्याप रे रास्ते में कभी रोड़ा नहीं बना। दोनों साथ में काफी खुश थे और क्वालिटी टाइम बिताते थे। उनके दरमियान सब कुछ सही था और कई लोगों का तो कहना था कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे।

हालांकि, सुशांत ने फिर बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाने के लिए टेलीविजन इंडस्ट्री छोड़ दी। उन्होंने 'काई पो चे' फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा। फिल्म में उनके अभिनय को सभी ने पसंद किया और इस तरह बॉलीवुड में सुशांत की यात्रा शुरू हुई। तब भी अंकिता के साथ उनका रिश्ता मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा था। मगर जब साल 2016 में अंकिता ने सुशांत का जन्मदिन मिस कर दिया तो यह स्पष्ट हो गया कि दोनों अब साथ नहीं हैं। 

sushant singh rajput

सुशांत के जन्मदिन के बाद सभी ने उनके रिश्ते के बारे में अटकलें लगाना शुरू कर दिया। कई लोगों ने दावा किया कि सुशांत 'राब्ता' फिल्म की सह-कलाकार कृति सेनन को डेड कर रहे थे।  वहीं, कई लोगों ने दावा किया सुशांत और अंकिता के रिश्ते में दरार शराब के कारण आई थी। लोगों का कहना था कि अंकिता की शराब की लत की वजह से दोनों अलग हुए थे।

जब यह सब चर्चा चल रही थीं तो सुशांत ने खुद एक ट्वीट जरिए ऐसी बातों को गलत ठहराया था। उन्होंने लिखा था, 'न तो वह शराबी थी और न ही मैं वुमनाइजर हूं। लोग अलग हो जाते हैं और यह दुर्भाग्यपूर्ण है।' गौरतलब है कि सुशांत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। उनका शव पंखे से लटका मिला था।

End of Article