जब कपिल शर्मा ने ऐश्‍वर्या राय से पूछा, 'कभी अभिषेक बच्‍चन के लिए बनाया है पराठा?', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2020, 03:41 PM IST

लो‍कप्रिय र‍िय‍ल‍िटी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है ज‍िसमें कप‍िल ऐश्‍वर्या राय से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

जब कपिल शर्मा ने ऐश्‍वर्या राय से पूछा, 'कभी अभिषेक बच्‍चन के लिए बनाया है पराठा?', एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब

Aishwarya Rai Bachchan in Kapil Sharma Show: लो‍कप्रिय र‍िय‍ल‍िटी शो 'द कपिल शर्मा शो (The Kapil Sharma Show)' का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है ज‍िसमें कप‍िल ऐश्‍वर्या राय से सवाल पूछते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो कई साल पहले का है जिसमें ऐश्‍वर्या के साथ अभिनेता इरफान खान की दिखाई दे रहे हैं। तीनों मिलकर खूब मौज मस्‍ती और हंसी मजाक कर रहे हैं। 

वीडियो में कपिल शर्मा ऐश्‍वर्या राय से पूछते हैं कि उन्होंने कभी अभिषेक के लिए पराठे बनाए हैं? इस सवाल का ऐश्‍वर्या राय काफी मजेदार जवाब देती हैं। ऐश्‍वर्या कहती हैं, 'हां, लेकिन अभिषेक के लिए नहीं, मेरी आराध्या भी है। दोनों बच्चों के लिए बनाया है।' 

इस पर कपिल शर्मा कहते हैं, 'मैं मन में सोच रहा था कि जब इतनी खूबसूरत लड़की पराठा बनाएगी, तो वह पराठा कितना गोरा बनता होगा। जब पराठे पर मक्खन डालेगी, तो वह भी एंजॉय करता होगा। गर्म-गर्म पराठे पर व्हाइट मक्खन, तो मक्खन भी बोले कि ऐश्वर्या राय ने बनाया है।' कप‍िल की इस बात पर मौजूद दर्शक भी खूब ठहाके लगा रहे हैं। 


 
पराठे पर करा लूं लेमिनेशन

कपिल शर्मा यहीं नहीं रुके। उन्‍होंने कहा कि अगर उन्‍हें वह पराठा बनाकर दें, तो वो उसकी लेमिनेशन करा लेंगे। ऐश्वर्या राय बच्चन साल 2015 में फिल्म जज्बा के प्रमोशन के लिए इरफान खान के साथ कपिल शर्मा शो में गई थीं। इस एपिसोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें कि कपिल शर्मा में सितारे अपनी फ‍िल्‍मों के प्रचार के ल‍िए आते हैं और यहां उनसे खूब मजाक करते हैं। मजाक में ही वह उनकी निजीं जिंदगी से भी सवाल करते हैं।

End of Article