शहर

माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान को प्रयागराज ला रही पुलिस, आज कोर्ट में होगी पेशी

माफिया अतीक अहमद के शूटर अरमान को यूपी पुलिस गया सेंट्रल जेल से कस्टडी में लेकर प्रयागराज ला रही है। अरमान को उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल किया जाएगा और आज जिला कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Image

अतीक अहमद के शूटर अरमान को प्रयागराज ला रही यूपी पुलिस (File Photo)

Photo : Times Now Digital

Prayagraj News: माफिया अतीक अहमद के शूटर और पांच लाख रुपये के इनामी मोस्टवांटेड अरमान को यूपी पुलिस प्रयागराज ला रही है। अरमान करीब तीन साल से बिहार की गया सेंट्रल जेल में बंद था। रविवार शाम करीब 6 बजे पुलिस को उसकी ट्रांजिट रिमांड की कॉपी मिली, जिसके बाद उसे कस्टडी में ले लिया गया। जिसके बाद बिहार पुलिस की मौजूदगी में उसे गया जेल से बाहर निकाला गया। यूपी पुलिस अरमान को उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करेगी।

आज प्रयागराज जिला कोर्ट में होगी पेशी

जानकारी के अनुसार, अरमान को जेल से बाहर लाने के बाद उसका मेडिकल कराया गया। इसके बाद पुलिस उसे सड़क मार्ग से प्रयागराज लेकर रवाना हुई। पुलिस अरमान को सोमवार को प्रयागराज की जिला अदालत में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी से पहले उसे प्रयागराज पुलिस लाइन में रखे जाने की बात सामने आई है। जिसे देखते हुए पुलिस लाइन में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

उमेश पाल हत्याकांड में होगी पूछताछ

मोस्टवांटेड शूटर अरमान लंबे समय से यूपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के तुरंत बाद से ही पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन लंबे समय तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। बाद में जांच के दौरान यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि वह किसी अन्य मामले में बिहार की सेंट्रल जेल में बंद चल रहा था। इसके बाद यूपी पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे प्रयागराज लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड की प्रक्रिया शुरू की थी। आज उसे प्रयागराज की जिला अदालत में पेश किया जाएगा, जहां पुलिस उमेश पाल हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने के लिए उससे गहन पूछताछ करेगी।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article