जब जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या की तारीफ में पढ़े कसीदे, लेकिन इस बयान पर हुई थीं जबरदस्त ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2022, 06:15 PM IST

When Jaya Bachchan talks about Her Bahu Aishwarya Rai Bachchan: करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की खूब तारीफ की थी लेकिन एक बात की वजह से जया बच्चन को फैंस ने जबरदस्त ट्रोल किया था।

जब जया बच्चन ने बहू ऐश्वर्या की तारीफ में पढ़े कसीदे, लेकिन इस बयान पर हुई थीं जबरदस्त ट्रोल

When Jaya Bachchan talks about Her Aishwarya Rai Bachchan in karan johar show: करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ में जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या राय बच्चन की खूब तारीफ की थी लेकिन एक बात की वजह से जया बच्चन को फैंस ने जबरदस्त ट्रोल किया था। यह पहला मौका नहीं था जब ऐश्वर्या राय को लेकर जया बच्चन ने अपने दिल की बात कही हो। वह कई मौकों पर जया बच्चन ने अपनी बहू ऐश्वर्या की प्रशंसा की है। 

जया बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें जया बच्चन प्रोड्यूसर करण जौहर के शो ‘कॉफी विद करण’ पर पहुंची थीं। करण जौहर ने जया बच्चन से पूछते हैं, क्या ऐश्वर्या, बच्चन परिवार के लिए सही विकल्प हैं?' जया बच्चन जवाब देते हुए कहती हैं, 'हां। मुझे आश्चर्य होता है कि, वो खुद इतनी बड़ी स्टार हैं, लेकिन जब हम एक साथ होते हैं, तो मैंने कभी भी उन्हें खुद को यह जताते हुए नहीं देखा। मुझे उनकी ये बात बेहद पसंद है।'

इसके बाद जया बच्चन कहती हैं कि वो चुपचाप पीछे खड़ी रहती हैं और सुनती हैं। वो पारिवारिक मूल्यों, दोस्तों को समझती हैं। मैं उन्हें बहुत प्यार करती हूं क्योंकि वो हमारे परिवार के लिए परफेक्ट हैं। जया बच्चन का अपनी बहू के बारे में बात करना बुरी बात नहीं लेकिन फैंस को जया बच्चन की ये बात पसंद नहीं आई कि ऐश्वर्या चुपचाप पीछे खड़ी रहती हैं। इस बात को लेकर जया बच्चन से फैंस ने नाराजगी जाहिर की। 

जया बच्चन को इसके लिए काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। कुछ लोगों ने जया बच्चन को ‘भारतीय सास’ बताया था। एक यूजर ने जया बच्चन को ज्ञान देते हुए कहा था कि उन्हें (ऐश्वर्या) पाने के लिए आपको आभारी होना चाहिए।

End of Article