Vinod Mehra की पत्नी किरण ने बताया पति और Rekha के रिश्ते का सच, कहा- 'वह उनकी जिंदगी में आखिरी वक्त तक रही'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 08:11 AM IST

Vinod Mehra and Rekha Affair: विनोद मेहरा और रेखा का अफेयर 70 के दशक में काफी सुर्खियों में रहा था। अब विनोद मेहरा की वाइफ किरण मेहरा ने इस पर कई खुलासे किए हैं। जानिए क्या कहा किरण मेहरा ने...

Vinod Mehra की पत्नी किरण ने बताया पति और Rekha के रिश्ते का सच, कहा- 'वह उनकी जिंदगी में आखिरी वक्त तक रही'

Rekha Vinod Mehra Relation. रेखा और विनोद मेहरा का अफेयर 70 के दशक में काफी सुर्खियों में रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि विनोद मेहरा ने अपनी मम्मी की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी की थी। अब विनोद मेहरा की वाइफ किरण मेहरा ने अपने पति और रेखा को लेकर कई खुलासे किए हैं। 

टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में किरण मेहरा ने कहा कि जो इंसान विनोद की लाइफ में आखिर तक रहा वह रेखा (Rekha Vinod Mehra Affair) थीं। रेखा मेरे परिवार की एक सदस्य की तरह थीं। उन्हें मैं दोस्त की तरह देखती हूं। वह हमेशा माफ करने वालीं एक अद्भुत इंसान हैं। उन्होंने हमारी शादी अटेंड की थी। अगर मेरी और उनकी आज मुलाकात होती है तो मैं उन्हें कसकर गले लगा लूंगी। मैं उनकी बहनों को जानती हूं। रेखा और मैं वास्तव में बिल्कुल एक जैसे हैं।' 

Throwback: When Vinod Mehra took Rekha home and his mother nearly beat her  up with a sandal - Movies News

परिवार की सबसे छोटी बेटी
किरण मेहरा विनोद मेहरा के अफेयर्स और शादी पर कहती हैं, 'कई कहानियां आती हैं और खत्म हो जाती हैं। लेकिन, मैं इंडस्ट्री से नहीं थी। वह अब मेरे साथ रहना चाहते हैं। मैंने आगे कुछ नहीं पूछा। मैंने उनकी निजता का सम्मान किया। इसके अलावा, मेरा घर भारत में नहीं था। मैं अपने परिवार की सबसे छोटी बेटी थीं और मैं एक ऐसे व्यक्ति से शादी करना चाहती थी, जो उससे 20 साल बड़ा था।' 

जब Rekha ने Vinod Mehra से कर ली थी चोरी-छुपे शादी, जानिए किस्सा

शादी से एक दिन पहले मुकर गई 
किरण मेहरा इंटरव्यू में आगे कहती हैं, 'शादी से एक दिन पहले, मैं लगभग शादी से मुकर गई थी। मैंने अपना डर ​​विनोद को बताया था, तो उन्होंने मुझे समझाते हुए कहा था, चिंता मत करो, तुम बस घबराई हुई हो। मगर, बाद में सब ठीक हो गया था।' 

Remembering Vinod Mehra, Hindi cinema's one of the finest actors, on his  28th death anniversary today. | by Bollywoodirect | Medium

किरण आगे कहती हैं, 'मैंने विनोद में अपने पिता की छवि देखी है। मेरे पिता एक अद्भुत व्यक्ति थे। लेकिन सच कहूं, तो मेरे पापा नहीं चाहते थे कि, विनोद और मेरी शादी हो। पिताजी ने मुझसे कहा, तुम सिर्फ 23 साल की हो, तुमने दुनिया नहीं देखी है।'

End of Article