Vinod Mehra Birthday: जब विनोद मेहरा से शादी कर ससुराल पहुंची थीं रेखा, चप्पल से मारने दौड़ी थी सास

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2020, 07:49 AM IST

मशहूर एक्‍टर विनोद मेहरा का आज (13 फरवरी) जन्‍मदिन है। 45 साल की जिंदगी जीने वाले विनोद मेहरा ने 4 शादी की थीं। कहा जाता है कि मशहूर अदाकारा रेखा भी उनकी पत्‍नी थीं। जानिए पूरा मामला-

Vinod Mehra Birthday: जब विनोद मेहरा से शादी कर ससुराल पहुंची थीं रेखा, चप्पल से मारने दौड़ी थी सास

बतौर चाइल्ड एक्टर बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विनोद मेहरा आज ही के दिन सन 1945 में अमृतसर पंजाब में पैदा हुए थे। विनोद मेहरा उन चुनिंदा एक्टर्स में से थे जिन्होंने बेहद कम समय में अपनी एक अलग पहचान बनाई और अपने पीछे अपने काम की ऐसी छाप छोड़ गए जो आज भी लोगों के दिलों पर है। 30 अक्टूबर 1990 को महज 45 साल की उम्र में वह इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

70-80 के दशक में विनोद मेहरा छाए हुए थे। हर तरफ उनकी चर्चा होती थी। अपने सहज अभिनय से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली विनोद के साथ हर निर्देशक काम करना चाहता था। जिस प्रतियोगिता ने राजेश खन्‍ना को एक्‍टर बनाया, उसमें विनोद मेहरा दूसरे नंबर पर रहे थे। 

विनोद मेहरा की जिंदगी का सफर उनके फिल्मी सफर जैसा ही रहा। उनकी पहली पत्‍नी थीं मीना ब्रोका फ‍िर उन्‍होंने बिंदिया गोस्‍वामी से शादी की और फ‍िर किरण के साथ। विनोद मेहरा और रेखा की नजदीकियां और रोमांस की चर्चाएं बॉलीवुड में कई दिनों तक सुर्खियों में रही। कहा जाता है कि दोनों ने शादी भी की थी। यह शादी गुपचुप हुई। 

कहा जाता है कि विनोद मेहरा की पहली शादी उनकी मां की मर्जी से हुई थी लेकिन विनोद की नजदीकियां उनकी सह कलाकार बिंदिया से हुईं तो पहली शादी टूट गई और फ‍िर बिंदिया से उनकी शादी हो गई। बिंदिया से विनोद की शादी लंबे वक्‍त नहीं चली। 

उधर, बिंदिया ने निर्देशक जेपी दत्‍ता से शादी कर ली और इधर रेखा संग 10 फ‍िल्‍में करने वाले विनोद नजदीक आ गए। जब रेखा और विनोद मेहरा कलकत्ता में शादी कर मुंबई पहुंचे थे तो विनोद मेहरा की मां गुस्से से लाल-पीली हो गईं। रेखा अपनी सास के पैर छूने को झुकीं तो वो पीछे हट गईं और रेखा को मारने के लिए चप्पल निकाल ली थी। 

पत्रकार यासीर उस्‍मान की किताब 'रेखाः द अनटोल्ड स्टोरी' में एक घटना का जिक्र है। हालांकि रेखा ने 2004 में सिमी ग्रेवाल के टॉक शो में विनोद मेहरा के साथ शादी की बात से इंकार किया था।

End of Article