विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने नए घर में किया गृह प्रवेश, पूजा में एकजुट हुआ परिवार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 19, 2021, 06:06 PM IST

Vicky-Katrina gharpravesh: शादी के चंद दिनों बाद ही विक्‍की कौशल और कैटरीना कैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए। आज उन्‍होंने गृह प्रवेश की पूजा कराई। फैंस उन्‍हें नए सफर के लिए बधाइयां दे रहे हैं।

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने नए घर में किया गृह प्रवेश, पूजा में एकजुट हुआ परिवार
Photo Credit: Instagram

Vicky-Katrina new house: शादी के बंधन में बंधने के दस दिन बाद ही नवविवाहित कपल विक्‍की कौशल और  कैटरीना कैफ अपने नए घर में शिफ्ट हो गए हैं। मुंबई के जुहू स्थित लग्‍जरी अपार्टमेंट में विक्‍की कैटरीना ने रविवार को गृह प्रवेश भी किया। पूजा में उनके परिवार वाले भी शामिल हुए। तमाम फैंस कपल्‍स को इस खास मौके पर बधाइयां दे रहे हैं। 

नए घर में शिफ्ट होते ही विक्‍की और कैटरीना मशहूर सेलेब्‍स विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के पड़ोसी भी बन गए हैं। दरअसल जिस अपार्टमेंट में उन्‍होंने घर लिया है यहां विरुष्‍का भी रहते हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक विक्‍की कैटरीना ने यहां रहने के लिए मोटी रकम खर्च की है। 

गृह प्रवेश पूजा की कुछ तस्‍वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिनमें पंडित जी को घर के अंदर जाते देखा जा सकता है। पैपराजी viralbhayani ने इसका वीडियो अपने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया है। इसके अलावा विक्की कौशल के पिता श्‍याम कौशल और मां वीना कौशल को भी नए घर पर स्‍पॉट किया गया है। वे अपने बेटे और बहू को इस खास मौके पर आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। 

इससे पहले आज सुबह कैटरीना कैफ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी मेहंदी की तस्वीर अपलोड की थी। इसमें उन्‍होंने कैप्शन में एक दिल का इमोजी बनाया। उनकी इस तस्‍वीर को देखते ही फैंस उनकी मेहंदी में विक्की कौशल का नाम तेजी से ढूंढने लगे। क्‍योंकि मान्‍यता के अनुसार कई दुल्‍हन शादी के दिन मेहंदी लगवाते समय अपने पति का नाम हथेली पर लिखवाती है। 

वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्की कौशल सारा अली खान के साथ निर्माता दिनेश विजान की अनटाइटल्‍ड फिल्म को फिर से शुरू करेंगे। दूसरी ओर कैटरीना कैफ पहले ही दिल्ली में सलमान खान और इमरान हाशमी के साथ टाइगर 3 की शूटिंग फिर से शुरू करने के लिए तैयार हो गई हैं। 

End of Article