Upcoming Web Series & Films: गहराइयां से लेकर रक्तांचल 2 तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 8, 2022, 07:32 AM IST

Upcoming Web Series & Films this week: इस हफ्ते ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं। यहां जानें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर पर क्या होगा खास-

Upcoming Web Series & Films: गहराइयां से लेकर रक्तांचल 2 तक, इस हफ्ते रिलीज होंगी ये फिल्में और वेब सीरीज

Upcoming Web Series & Films this week: कोविड के दौर में ओटीटी ने दर्शकों के मनोरंजन की कमान संभाली। हर सप्ताह ओटीटी (OTT Upcoming Releases) पर नई फिल्में और वेबसीरीज आने लगी हैं। इस हफ्ते भी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई शानदार फिल्में और वेब सीरीज आ रही हैं, वहीं सिनेमाघरों में भी नई फिल्में रिलीज हो रही हैं। इनमें कई तो ऐसी हैं जिनका लंबे समय से फैंस को इंतजार है। यहां जानें अमेजन प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, डिज्नी प्लस हॉटस्टार और एमएक्स प्लेयर पर क्या होगा खास- 

गहराईयां (Gehraiyaan)

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की 'गहराईयां' का प्रमोशन इन दिनों खूब किया जा रहा है। इस फ‍िल्‍म से दीपिका पादुकोण डिजिटल डेब्‍यू यानि ओटीटी डेब्‍यू कर रही हैं। इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो काफी पसंद किया जा रहा है। फ‍िल्‍म में दीपिका ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अनगिनत किसिंग सीन दिए हैं। यह फ‍िल्‍म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।

रक्तांचल 2 (Rakatanchal 2)

एम एक्स प्लेयर की रोमांचक सीरीज में से एक रक्तांचल का दूसरा सीजन 11 फरवरी से आएगा। रक्तांचल 2 की कहानी निकितिन धीर के किरदार वसीम खान और क्रांति प्रकाश झा के विजय सिंह पर आधारित होगी। पूर्वांचल का माफिया वसीम अवैध असलहे का किरदार करता है। वहीं आईएएस बनने की चाहत रखने वाला विजय सिंह वसीम से अपने पिता की हत्या का बदला लेना चाहता था। दूसरे सीजन में सियासी जंग देखने को मिलेगी। इसकी कहानी सर्वेश उपाध्याय ने लिखी है जबिक निर्देशन रीतम श्रीवास्तव ने किया।

बधाई दो (Badhai do)

लंबे समय से चर्चा में बनी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो भी 11 फरवरी को रिलीज होगी। खासबात ये है कि बधाई दो ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिससे फिल्म की कहानी पता चल जाती है। फ‍िल्‍म में भूमि पेडनेकर लेस्बियन और राजकुमार राव गे बने हैं। दोनों शादी भी करते हैं।  

इनवेंटिंग एना

11 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर अमेरिकन ड्रामा मिनी सीरीज इनवेंटिंग एना रिलीज होगी। इस सीरीज में जूलिया गारनर लीड रोल में हैं। 9 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर कोरियन ड्रामा सीरीज स्नोड्रॉप का पहला एपिसोड रिलीज होगा। इसके बाद हर हफ्ते इसका नया एपिसोड आएगा। 12 फरवरी को नेटफ्लिक्स पर कोरियन ड्रामा सीरीज ट्वेंटी फाइव ट्वेंटी वन आएगी। इस सीरीज का निर्देशन जुंग जी-ह्यून ने किया है। 

End of Article