Movie Releases in February: गहराइयां से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक, फरवरी में सिनेमाघर और ओटीटी पर आएंगी ये फ‍िल्‍में

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2022, 06:39 AM IST

फरवरी में सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) तक की फिल्म इस महीने रिलीज होने वाली हैं। 

Movie Releases in February: गहराइयां से लेकर गंगूबाई काठियावाड़ी तक, फरवरी में सिनेमाघर और ओटीटी पर आएंगी ये फ‍िल्‍में

Upcoming Movies in February 2022: बॉलीवुड के लिए फरवरी का महीना हर बार खास होता है क्‍योंकि गणतंत्र दिवस से ही मेगा बजट फ‍िल्‍मों के रिलीज होने का सिलसिला शुरू हो जाता है। कई फ‍िल्‍म मेकर्स वेलेंटाइन डे के आसपास फ‍िल्‍म को रिलीज करते हैं। इस बार फरवरी का महीना दर्शकों के लिए मूवी मेला लेकर आ रहा है। सिनेमाघरों और ओटीटी पर एक से बढ़कर एक फिल्में रिलीज होने वाली हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट और तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) तक की फिल्म इस महीने रिलीज होने वाली हैं। 

गंगूबाई काठियावाड़ी (Gangubai kathiawadi)

बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट की अपकमिंग फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी की नई र‍िलीज डेट जारी कर दी गई है। मेकर्स की तरफ से जारी किए गए स्‍टेटमेंट के अनुसार, संजय लीला भंसाली की फ‍िल्‍म गंगूबाई काठियावाड़ी 25 फरवरी को 2022 को रिलीज होगी। इससे एक दिन पहले 24 फरवरी को संजय लीला भंसाली का जन्‍मदिन होता है। लंबे समय से इस फ‍िल्‍म की रिलीज का फैंस को इंतजार है और अब ये इंतजार खत्‍म होने जा रहा है।

गहराईयां (Gehraiyaan)

दीपिका पादुकोण, सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे की 'गहराईयां' का प्रमोशन इन दिनों खूब किया जा रहा है। इस फ‍िल्‍म से दीपिका पादुकोण डिजिटल डेब्‍यू यानि ओटीटी डेब्‍यू कर रही हैं। इस फ‍िल्‍म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जो काफी पसंद किया जा रहा है। फ‍िल्‍म में दीपिका ने सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ अनगिनत किसिंग सीन दिए हैं। यह फ‍िल्‍म 11 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही है।

बधाई दो (Badhai do)

लंबे समय से चर्चा में बनी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो भी 11 फरवरी को रिलीज होगी। खासबात ये है कि बधाई दो ओटीटी पर नहीं बल्कि सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ है, जिससे फिल्म की कहानी पता चल जाती है। फ‍िल्‍म में भूमि पेडनेकर लेस्बियन और राजकुमार राव गे बने हैं। दोनों शादी भी करते हैं।  

लूप लपेटा (Loop Lapeta) 

शानदार अभिनेत्री तापसी पन्‍नू और ताहिर राज भसीन की फ‍िल्‍म लूप लपेटा 4 फरवरी को रिलीज होने जा रही है। यह फ‍िल्‍म सिनेमाघरों की बजाय नेटफ्लिक्स पर आएगी। इस फिल्म की चर्चा पिछले 2 सालों से चल रही है। फ‍िल्‍म का ट्रेलर काफी मजेदार है और पसंद किया जा रहा है। 

द ग्रेट इंडियन मर्डर (The Great Indian Murder)

प्रतीक गांधी और रिचा चड्ढा स्टारर द ग्रेट इंडियन मर्डर भी रिलीज के लिए तैयार है। इस प्रीमियर 4 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा। तिग्मांशू धूलिया के निर्देशन में बनी इस फ‍िल्‍म में आशुतोष राणा भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

End of Article