Tiger Shroff की एक्शन थ्रिलर Ganapath क्रिसमस पर होगी रिलीज, मेगा बजट फिल्म में कृति सेनन संग करेंगे रोमांस

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2021, 01:11 PM IST

Tiger Shroff And Kriti Sanon Upcoming Film Ganapath release Date: फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल कृति सेनन निभाने वाली हैं। मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया है कि ये फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी...

Tiger Shroff की एक्शन थ्रिलर Ganapath क्रिसमस पर होगी रिलीज, मेगा बजट फिल्म में कृति सेनन संग करेंगे रोमांस

टाइगर श्रॉफ अपने फैन्स के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। पूजा एंटरटेनमेंट ने मेगा-बजट, फ्यूचरिस्टिक, एक्शन थ्रिलर 'गणपथ' के लॉन्च की घोषणा की है जिसमें लीड रोल टाइगर श्रॉफ निभाने वाले हैं। टाइगर श्रॉफ के इस प्रोजेक्ट की अनाउंसमेंट होते ही फैन्स में उत्साह की लहर फैल गई है क्योंकि विकास बहल के निर्देशन में ये फिल्म काफी भव्य रूप से निर्मित की जाएगी। 

फिल्म में टाइगर श्रॉफ के साथ लीड रोल कृति सेनन निभाने वाली हैं। मेकर्स ने घोषणा करते हुए बताया है कि ये फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी। फैन्स के बीच उत्साह बढ़ाने के लिए मेकर्स ने एक शानदार टीजर भी जारी किया है जो कि फिल्म के बड़े पैमाने का एहसास करा रहा है। 

टाइगर श्रॉफ इस टीचर में एक जबरदस्त पंच लाइन बोलते दिख रहे हैं। वीडियो में टाइगर कहते हैं- 'अपुन का दो बार है गॉड और जनता... दोनों ने बोला आने तो अपुन आ रहा है। तैयार रहना...।' इस पंचलाइन के साथ टाइगर अपने कमिंटमेंट को जस्टिफाय करते नजर आ रहे हैं। टीजर में वो मस्कुलर बॉडी फ्लॉन्च करते नजर आ रहे हैं। 

फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा होने के बाद टाइगर श्रॉफ ने बताया, 'गणपथ मेरी सबसे महत्वाकांक्षी और चुनौतीपूर्ण परियोजना में से एक रही है। यह वास्तव में मुझे एक्शन के मामले में एक चरम स्तर तक चुनौती देने वाली है और साथ ही साथ एक्शन लेवल को बहुत ऊंचा किया। गणपत हमारे दर्शकों के लिए एक नया एक्शन अवतार होने वाली है।'

महामारी के दौरान, इस पैमाने की एक फिल्म की कल्पना करना और इतने सारे लोगों को बोर्ड पर लाना कठिन था। जैकी भगनानी बताते हैं कि हम इसके लिए विकास को धन्यवाद देंगे। फिल्म में शानदार एक्शन है, इसमें एक मजबूत इमोशनल कोर है जो इसे एक अलग स्तर पर ले जाता है। टाइगर की एनर्जी, अनुशासन और फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता ने हम सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया है। यह एक ऐतिहासिक फिल्म होने जा रही है। टाइगर हमारे लिए बेंचमार्क सेट करता रहता है। बता दें, विकास बहल फिल्म के डायरेक्टर हैं तो वहीं वाशु भगनानी, विकास बहल, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी इसके प्रोड्यूसर्स हैं। ये फिल्म 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।

End of Article