Thor: Love And Thunder: ओटीटी पर कब और कहां देखें क्रिस हेम्सवर्थ की यह फिल्म, जानें ओटीटी रिलीज डेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 01:02 AM IST

Thor: Love And Thunder OTT Release: ओटीटी पर जल्द ही अब दर्शकों को क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म थाॅर: लव एंड थंडर देखने को मिलेगी। यहां जानें कब और कहां ओटीटी पर इस फिल्म को देखें।

Thor: Love And Thunder: ओटीटी पर कब और कहां देखें क्रिस हेम्सवर्थ की यह फिल्म, जानें ओटीटी रिलीज डेट
Photo Credit: Instagram

Chris Hemsworth Starrer Thor: Love And Thunder OTT Release Date: मार्वल स्टूडियोज की फिल्म आखिर कौन देखना पसंद नहीं करता है। जब भी मार्वल स्टूडियोज किसी फिल्म की अनाउंसमेंट करता है तब से इसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हो जाते हैं। हाल ही में मार्वल स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म थाॅर: लव एंड थंडर सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों से काफी अच्छा रिस्पाॅन्स मिला था। सिर्फ दर्शकों ने ही नहीं बल्कि क्रिटिक्स ने भी इस फिल्म की खूब सराहना की थी। मार्वल स्टूडियोज की फिल्म थाॅर: लव एंड थंडर में क्रिस हेम्सवर्थ को लीड रोल में देखा गया था। ना ही सिर्फ विदेश में बल्कि भारत में भी इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था।

ओटीटी पर कब और कहां देखें क्रिस हेम्सवर्थ की यह फिल्म?

ऑस्ट्रेलियन एक्टर क्रिस हेम्सवर्थ जिन्होंने थाॅर: लव एंड थंडर फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी, ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए यह जानकारी दी थी कि अब जल्द ही उनकी यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का पोस्टर शेयर करने के साथ क्रिस ने कैप्शन में लिखा '@DisneyPlus पर 8 सितंबर को थाॅर: लव‌ एंड थंडर फिल्म के प्रीमियर के लिए अपने काउच को तैयार कर लें।' क्रिस कि फिल्म थाॅर: लव एंड थंडर डिजनी प्लस पर 8 सितंबर को प्रीमियर होने वाली है।

अगर आपने अभी तक इस फिल्म को सिनेमाघरों में नहीं देखा है तो ओटीटी पर देखने का शानदार मौका ना गवाएं। इस फिल्म का इंतजार दर्शकों को लंबे समय से था। सिनेमाघरों में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब यह फिल्म दर्शकों की उम्मीद पर खरी उतरी थी। क्रिस हेम्सवर्थ के साथ इस फिल्म में नताली पोर्टमैन को भी देखा गया था, जिन्होंने थॉर की एक्स गर्लफ्रेंड जेन का किरदार निभाया था। नताली के साथ इस फिल्म में क्रिश्चियन बेल भी नजर आए थे जिन्होंने गॉड ऑफ बूचर गौर का किरदार निभाया है। 

End of Article