Top Bollywood News : नहीं रहे मशहूर निर्देशक सावन कुमार टाक, जानें कितने करोड़ में बिके अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली के राइट्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 10:22 PM IST

Bollywood News Today in Hindi 25 August 2022 : सलमान खान की फिल्म सनम बेवफा के निर्देशक सावन कुमार टाक नहीं रहे। चुप से पूजा भट्ट फिल्मों मे कर रही हैं वापसी। आइए बिना देर किए जानते हैं 25 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें।

Top Bollywood News : नहीं रहे मशहूर निर्देशक सावन कुमार टाक, जानें कितने करोड़ में बिके अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली के राइट्स
Photo Credit: Instagram

Bollywood News Today in Hindi 25 August 2022: बॉलीवुड के लिए आज का दिन काफी हलचल भरा रहा। 86 साल की उम्र में मशहूर निर्देशक सावन कुमार टाक का निधन हो गया। सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म चुप का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज। आइए जानते हैं 25 अगस्त 2022 की बड़ी खबरें। 

नहीं रहे सावन कुमार टाक, सलमान खान के साथ की थी आखिरी फिल्म

मशहूर निर्देशक और प्रोड्यूसर सावन कुमार टाक का निधन हो गया है। सावन कुमार टाक ने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांसे ली। उन्होंने सलमान खान, राजेश खन्ना, मीना कुमारी, दिलीप कुमार जैसे कई दिग्गज स्टार्स के साथ काम किया था। सलमान खान ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया। सावन कुमार टाक ने आखिरी फिल्म सलमान खान के साथ साल 2006 में सावन द लव सीजन की थी। उन्होंने साजन बिना सुहागन, सौतन की बेटी, सनम बेवफा, सौतन जैसी कई हिट फिल्मों का निर्देशन किया था।

सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म चुप इस दिन होगी रिलीज

सनी देओल और दुलकर सलमान की फिल्म चुप: ए रिवेंज ऑफ द आर्टिस्ट का मोशन पोस्टर रिलीज किया गया। इस फिल्म सें पूजा भट्ट और श्रेया धनवंतरी मुख्य भमिकाओं में है। इस फिल्म को 23 सितंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

अक्षय कुमार की फिल्म कठपुतली के राइट्स 120 से 180 करोड़ रुपये में बिके!

अक्षय कुमार अपनी अपकमिंग फिल्म कठपुतली के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म में अक्षय के साथ रकुल प्रीत मुख्य भूमिका में नजर आ रही हैं। इस फिल्म में अक्षय पुलिस वाले के रोल में नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के राइट्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 120 से 180 करोड़ रुपये में बेचा गया है। ये फिल्म डिज्नी प्ल्स हाटस्टार पर रिलीज होगी। कठपुतली से पहले अक्षय की फिल्म लक्ष्मी और अतरंगी रे भी ओटीटी पर रिलीज हुई थी। ये फिल्म 2 सितंबर 2022 को रिलीज होगी।

ब्रह्मास्त्र का नया गाना डांस का भूत हुआ रिलीज

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र का नया गाना रिलीज हो गया है। डांस का भूत गाने में रणबीर धमाकेदार डांस करते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये गाना ट्रेंड कर रहा है। इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। आलिया ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया फिल्म के गाने का वीडियो।

जय भीम के मेकर्स के खिलाफ दर्ज हुई FIR 

साउथ स्टार सूर्या की फिल्म जय भीम एक बार फिर कानूनी पचड़े में फंस गई है। चेन्नई पुलिस ने फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ केस दर्ज किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, V Kulanjiyappan ने ये एफआईआर दर्ज करवाई है जिनके ऊपर फिल्म की कहानी आधारित है। उन्होंने कहा, मेकर्स ने फिल्म के लिए उनकी कहानी का इस्तेमाल किया। लेकिन मुझे किसी तरह की रॉयलिटी नहीं मिली जैसे उन्होंने वादा किया था। कॉपीराइट अधिनियम की धारा 63 ए के तहत निर्देशक, प्रोडक्शन हाउस और 2 डी एंटरटेनमेंट के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

End of Article