Shah rukh Khan old statement: बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बीच कई स्टार्स ने विवादित बयान दिए हैं। आलिया भट्ट ने हाल ही में कहा था कि, 'यदि आप मुझे पसंद नहीं करते हैं तो मेरी फिल्में न देखें।' इसके बाद वह ट्रोलर्स के निशाने में आ गई थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर शाहरुख खान का एक पुराना बयान वायल हो रहा है। इस बयान में वह दर्शकों की इज्जत करने की बात कर रहे हैं। शाहरुख ने एक इवेंट में कहा था कि 'ये कहना बेवकूफी है कि दर्शकों को हमारी फिल्में समझ नहीं आई। दर्शक सब कुछ समझते हैं। फिल्म की कहानी मायने रखती है, फिल्म बनाने की प्रक्रिया मायने रखती है, अवॉर्ड फंक्शन मायने रखते हैं। सबसे बड़ी चीज जो दर्शक फिल्म देख रहे हैं वह मायने रखते हैं। अगर फिल्में अच्छी होती है तो वह दर्शकों को पसंद आती है। ऐसे में आप जो काम कर रहे हैं वह सबसे ज्यादा मायने रखता है।'
'दर्शकों की इज्जत करें, वह सब समझते हैं' बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड के बीच वायरल हुआ शाहरुख खान का पुराना बयान
- Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
- Updated Aug 25, 2022, 10:20 PM IST
