इस बार Kangna के निशाने पर स्वरा भास्कर? शहीद और शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाने वालों को लिया आड़े हाथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 15, 2020, 11:18 AM IST

Kangana reaction on Comedian VIDEO: स्वरा भास्कर को अपना हिमायती बताने वाली एक कॉमेडियन की क्लिप पोस्ट करते हुए कंगना ने शहीदों का अपमान करने वालों को खरी खोटी सुनाई है।

इस बार Kangna के निशाने पर स्वरा भास्कर? शहीद और शिवाजी महाराज का मजाक उड़ाने वालों को लिया आड़े हाथ

मुंबई: स्टैंड-अप कॉमेडियन अग्रिमा जोशुआ की ओर से किया गया एक कॉमिक एक्ट विवाद की वजह बना हुआ है। अग्रिमा ने कथित तौर पर छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा से जुड़ी बातों का मजाक उड़ाया था। कुछ लोगों के लिए उनकी कॉमेडी का वीडियो हंसने की वजह बना जबकि कुछ अन्य लोग इससे बुरी तरह से नाराज भी हो गए। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी इस बारे में प्रतिक्रिया दी है।

कंगना ने स्टैंडअप कॉमेडी करने वाले एक लड़की का वीडियो शेयर करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। इस वीडियो में लड़की मजाकिया ढंग में यह कहती नजर आती है कि वह अच्छा काम कर रही है और स्वरा भास्कर ने भी उसकी तारीफ की है।

स्वरा को अपना हिमायती बताने वाली लड़की पर कंगना का वार:
वीडियो पर टीम कंगना रनौत ने माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर लिखा, 'जब दो गंवार शहीदों का मजाक उड़ाकर लोगों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश करते हैं, तो यह बिल्कुल भी ठीक नहीं है। किसी को भी शहीदों का मजाक उड़ाने का अधिकार नहीं होना चाहिए। हमारे देश के हीरो और शहादत का मजाक उड़ाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।' यहां आप कंगना का ट्वीट देख सकते हैं।

गौरतलब है कि स्वरा रसभरी नाम की एक वेब-सीरीज़ में नज़र आ रही हैं। वह बॉलीवुड की पहली एक्ट्रेस में से एक हैं जो अग्रिमा के समर्थन में आई हैं। एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेत्री ने अग्रिमा ने मजाक और एक बलात्कार की धमकी का वीडियो शेयर किया था जिससे स्टैंडअप कॉमेडियन को डराने की कोशिश की जा रही थी। इसके बाद अग्रिमा का माफी मांगते हुए भी एक वीडियो सामने आया था।

छत्रपति शिवाजी महाराज पर चुटकुले को लेकर कॉमेडियन को स्वरा भास्कर का समर्थन:
इस पर स्वरा भास्कर ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'एक छोटी सी कहानी जिसका शीर्षक एक चुटकुले की कहानी से आपराधिक धमकी और फिर माफी मांगने तक। इन तीन वीडियो क्लिप में बोलतने की आजादी का दमन साफ तौर पर दिखता है। # agrimajoshua # badassshubhamCheck' घटना के पूरे संदर्भ और जानकारी के लिए आप स्वरा भास्कर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर जाकर पोस्ट में तीनों वीडियो देख सकते हैं। इनमें से धमकी भरे दूसरे वीडियो में अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया गया है।

इस बीच अगर कंगना की फिल्मी जिंदगी की बात करें तो आखिरी बार उन्हें अश्विनी अय्यर तिवारी की पंगा में जस्सी गिल, ऋचा चड्ढा और नीना गुप्ता के साथ देखा गया था। स्पोर्ट्स ड्रामा ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया था। फिल्म समीक्षकों की इस फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

End of Article