'डॉगी फज' को आज भी है अपने मालिक का इंतजार', सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने शेयर की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2020, 07:50 PM IST

Sushant Singh Rajput Fudge: सुशांत सिंह राजपूत के पालतू कुत्ते फज की एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सुशांत की भांजी ने फोटो शेयर की है।

'डॉगी फज' को आज भी है अपने मालिक का इंतजार', सुशांत सिंह राजपूत की भांजी ने शेयर की फोटो

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत के ब्लैक लैबाड्रॉर फज को आज भी अपने मालिक का इंतजार है। सुंशात की भांजी मल्लिका ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर फज का एक वीडियो शेयर किया है। फज सुशांत के काफी करीब था।

सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट की है। वीडियो में फज दरवाजे की ओर एकटक देखते नजर आ रहा है। ऐसा लग रहा है कि उसे अपने मालिक सुशांत के कमरे में आने का इंतजार कर रहा है।

मल्लिका वीडियो के कैप्शन में लिखती हैं- 'आज भी जब दरवाजा खुलता है तो यह उम्मीद के साथ उस ओर देखने लगता है।' सुशांत की मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने घर में फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए थे।

Sushant Singh Rajput

सोशल मीडिया पर लिखा था पोस्ट
सुशांत के निधन के बाद से लोगों को इस बात की चिंता सताने लगी थी कि अब फज का क्या होगा? सुशांत सिंह राजपूत की भांजी मल्लिका ने एक हफ्ते पहले सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान किया कि वह अपने नानाजी (सुशांत के पिता केके सिंह) के साथ फज का ध्यान रखेंगी।

मल्लिका ने इंस्टाग्राम पर लिखा था- 'क्योंकि हर कोई चिंतित है : फज जिंदा है, बेहतर है और नानाजी व मेरे साथ है। हमने उसे हमेशा के लिए अपने पास रखने का सोचा है। उसके लिए फिक्र करना दिल को छू लेने वाला है। मैं अच्छे से उसकी देखभाल करने का वादा करती हूं।'

वायरल हुआ था वीडियो 
सुशांत के आत्महत्या के बाद फज का वीडियो वायरल हुआ था। फज सुशांत सिंह राजपूत के जाने से परेशान है। फज घर में उदास बैठे नजर आ रहा है। वहीं, दूसरी फोटो में वो मोबाइल लेकर बैठा है। फोन की तरफ देख रहे हैं जिसमें सुशांत की फोटो देख रहे हैं।

सुशांत के फैंस सोशल मीडिया पर #JusticeForSushantSinghRajput ट्रेंड कर उनके लिए न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने एक बिलबोर्ड की तस्वीर साझा की है। यह  बिलबोर्ड अमेरिका के शहर कैलिफोर्निया में लगा है। 

End of Article