रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का 'लिखा नोट', बताया एक्टर की उनके पास सिर्फ ये प्रॉपर्टी है

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 8, 2020, 03:58 PM IST

Sushant Singh Rajput's handwritten note: रिया चक्रवर्ती ने दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की 'हैंडराइंटिंग में लिखा नोट' शेयर किया है। उन्होंने साथ ही एक बोतल की तस्वीर भी साझा की है।

रिया चक्रवर्ती ने शेयर किया सुशांत सिंह राजपूत का 'लिखा नोट', बताया एक्टर की उनके पास सिर्फ ये प्रॉपर्टी है
Photo Credit: Instagram

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती पर बिहार में एफआईआर दर्ज कराई है। केके सिंह ने रिया पर सुशांत को खुदकुशी के लिए उकसाने और करोड़ों का हेर-फेर करने का आरोप लगाया है। पैसों की गड़बड़ी के मामले में रिया से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को करीब आठ घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उनसे संपत्ति को लेकर भी पूछताछ हुई। इस बीच रिया की ओर से दो तस्वीरें जारी की गई हैं, जिनके जरिए बताया गया है उनके पास सुशांत की यही दो प्रॉपर्टी हैं।

रिया की ओर से यह तस्वीरें उनके वकील सतीश मानेशिंदे ने शेयर की हैं। एक तस्वीर में सुशांत के 'हाथ से लिखा आभार नोट' है जबकि दूसरी तस्वीर में 'छिछोरे' फिल्म के प्रिंट वाली बोतल है। रिया ने दावा किया कि इस समय यही संपत्ति है, जो सुशांत की उनके पास है। नोट में सुशांत ने रिया और उनके परिवार का आभार व्यक्त किया है। हालांकि जिनके प्रति सुशांत आभार व्यक्त कर रहे हैं, उनका पूरा नाम नहीं लिखा हुआ है। इसपर रिया ने कहा, 'यह सुशांत की हैंडराइटिंग है। लिल्लू शॉविक है, बेबू मैं हूं, सर मेरे डैड हैं, मैम मेरी मां हैं और फज उनका(सुशांत) कुत्ता है।' 

सुशांत के नोट में लिखा है, 'मैं अपने जिंदगी में बहुत खुश हूं। मेरे जीवन में लिल्लू की उपस्थिति के लिए आभार। मैं अपनी जिंदगी में बेबू के आने के लिए आभार व्यक्त करता हूं। मेरी लाइफ में सर के आने से खुश हूं। मेरी जीवन में मैम के लिए आभार। मेरी लाइफ में फज के आने से खुश हूं। सभी के मेरी जिंदगी में आने से बहुत ही खुश हूं।'

End of Article