सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से परेशान है उनका पालतू कुत्ता फज, मनवीर गुर्जर ने शेयर की तस्वीरें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 18, 2020, 03:54 PM IST

Sushant Singh Rajput Pet Fudge: सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनका पालतू कुत्ता फज परेशान है। उसकी तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो बैठकर सुशांत की फोटो देख रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से परेशान है उनका पालतू कुत्ता फज, मनवीर गुर्जर ने शेयर की तस्वीरें

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनकी मौत की खबर ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। सुशांत के परिवार से लेकर सेलेब्स और उनके फैंस हर कोई सदमे में है। 

सुशांत के डॉग फज की तस्वीरें आईं सामने

सुशांत के जाने के बाद उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुईं हैं जो हर किसी को भावुक कर रही हैं। अब सुशांत के पालतू कुत्ते (Pet) फज (Fudge) की तस्वीरें सामने आईं हैं जो एक्टर के जाने से परेशान है। फज की जो तस्वीरें सामने आईं हैं उनमें वो घर में उदास बैठे नजर आ रहे हैं तो वहीं दूसरी फोटो में वो मोबाइल लेकर बैठे हैं और फोन की तरफ देख रहे हैं जिसमें सुशांत की फोटो दिख रह है।

मनवीर गुर्जर ने शेयर की तस्वीरें

एक्टर और बिग बॉस 10 के विजेता मनवीर गुर्जर ने फज की ये तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने ट्विटर पर ये फोटो शेयर की और लिखा, 'भाई सुशांत सिंह राजपूत कोई और ना सही ये तो तेरी कीमत आज भी जानता है।' फज की ये तस्वीरें देखकर सुशांत के फैंस भी भावुक हो गए हैं और वो लगातार इस फोटो पर कमेंट कर रहे हैं। उनका कहना है कि फज को इस तरह देखना भी दुखद है।

सुशांत की मौत से उठे सवाल

सुशांत के निधन के बाद से सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्होंने सुसाइड क्यों किया? उनकी मौत के लिए लोग बॉलीवुड जगत में फैले नेपोटिज्म को भी वजह बता रहे है और करण जौहर, एकता कपूर, आलिया भट्ट, सलमान खान व सोनम कपूर पर निशाना साध रहे हैं। इसी के चलते बिहार में करण जौहर, एकता कपूर, सलमान खान और संजय लीला भंसाली समेत 8 लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज करवाया गया है।

7 साल पहले बॉलीवुड में रखा था कदम

सुशांत सिंह राजपूत ने साल साल पहले साल 2013 में फिल्म काय पो छे से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद उन्होंने शुद्ध देशी रोमांस, पीके, डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, राब्ता, केदारनाथ और सोनचिड़िया जैसी फिल्मों में काम किया। पिछले साल उनकी फिल्म छिछोरे रिलीज हुई थी जिसमें उनके साथ श्रद्धा कपूर नजर आईं थीं।

End of Article